गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला, मंच पर पत्थरबाजी में बॉडीगार्ड घायल

बिहार के गया में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंका गया. हालांकि उन्हें चोट नहीं पहुंची है, लेकिन उनका अंगरक्षक घायल हो गया है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर एक कार्यक्रम के दौरान अचानक पत्थरबाजी की घटना हुई.
  • पत्थर मंत्री को नहीं लगा, लेकिन उनके पीछे तैनात अंगरक्षक को चोट आई, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
  • घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर शुक्रवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. घटना उस वक्त हुई जब मांझी मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए थे. राहत की बात यह रही कि पत्थर सीधे मंत्री को नहीं लगा और वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पीछे तैनात अंगरक्षक को चोट आई है.

यह घटना खिजरसराय प्रखंड के सीसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल परिसर की है, जहां एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे और मंच पर पहुंचने के बाद उनका सम्मान भी किया गया था.

मंच पर भाषण के दौरान हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मांझी भाषण देने के लिए खड़े हुए, उसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर से एक युवक ने पत्थर फेंक दिया. पत्थर तेजी से मंच की ओर आया, लेकिन मंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि पत्थर उनके अंगरक्षक को लग गया, जिससे उसे मामूली चोट आई. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई.

यह भी पढ़ें- NEET-UG पेपर लीक में CBI का बड़ा एक्शन, पुणे कॉलेज की प्रिंसिपल मनीषा हवलदार गिरफ्तार

दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए. खिजरसराय थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है कि पत्थरबाजी के पीछे क्या कारण था और यह हमला सुनियोजित था या अचानक हुई घटना. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

केंद्रीय मंत्री जैसे वीआईपी कार्यक्रम में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कार्यक्रम के दौरान पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद पत्थर फेंके जाने की घटना को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है.

यह भी पढ़ें- 45°C की गर्मी ही नहीं, ‘तपती रातें' बन रहीं सबसे बड़ा खतरा... कम नहीं हो रहीं उत्तर भारत के झुलसते शहरों की मुसीबतें

Advertisement

राजनीतिक माहौल गरम

गया जिले में हाल के दिनों में राजनीतिक गतिविधियों और विवादों को लेकर माहौल पहले से ही गर्म है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री पर हमला होने से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Featured Video Of The Day
Terrorist Hamza Burhan Pakistan में ढेर! Lawrence Bishnoi Gang ने लिया Pulwama Attack का बदला?