बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर एक कार्यक्रम के दौरान अचानक पत्थरबाजी की घटना हुई. पत्थर मंत्री को नहीं लगा, लेकिन उनके पीछे तैनात अंगरक्षक को चोट आई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.