LPG लदे दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल, अनाज-खाद सब पर्याप्त

शिपिंग मंत्रालय के अपर सचिव मुकेश मंगल ने कहा कि दो एलपीजी टैंकर- ग्रीन सान्वी और ग्रीन आशा ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होर्मुज को भारत के 2 और LPG जहाज से सुरक्षित पार किया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिपिंग मंत्रालय के अपर सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि दो एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं.
  • ग्रीन सान्वी टैंकर पर 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लोड किया गया है और 25 नाविक सवार हैं.
  • ग्रीन आशा टैंकर पर 15,000 मीट्रिक टन एलपीजी लोड है और इसमें 26 नाविक सवार हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

जहाज और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में भारतीय झंडे वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है. पिछले दो दिनों में, LPG ले जा रहे भारतीय झंडे वाले दो जहाज- ग्रीन संघवी और ग्रीन आशा होमुर्ज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से पार कर लिया है. पश्चिमी फारसी खाड़ी क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले 16 जहाज मौजूद हैं, जिन पर 433 भारतीय नाविक सवार हैं. मंत्रालय नाविकों के कल्याण और समुद्री परिचालन में कोई रुकावट न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है.

'गेहूं के लिए, हमारे पास लगभग 222 LMT स्टॉक'

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव, सी. शिखा ने कहा कि हमारे पास गेहूं और चावल दोनों का पर्याप्त बफर स्टॉक है, जो बफर स्टॉक के तय मानकों से तीन गुना ज़्यादा है. गेहूं के लिए, हमारे पास लगभग 222 LMT स्टॉक है. चावल के लिए, हमारे पास लगभग 380 LMT स्टॉक है तो कुल मिलाकर, हमारे पास लगभग 602 LMT खाद्य स्टॉक उपलब्ध है. यह PDS की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, और साथ ही किसी भी आपातकालीन ज़रूरत (यदि कोई हो) को पूरा करने के लिए भी काफी है.

सी. शिखा ने कहा कि हमारे मुख्य साझेदारों से आयात लगातार जारी है. इन मुख्य साझेदारों में इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना और ब्राजील शामिल हैं. सरसों के उत्पादन में सुधार से घरेलू आपूर्ति मजबूत हुई है. कुल मिलाकर आपूर्ति स्थिर बनी हुई है. सरकार इस पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप भी करेगी.

'35 दिनों में देश में 18 करोड़ घरों में एलपीजी पहुंचाई गई'
पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि युद्ध की वजह से एलपीजी की सप्लाई बाधित हुई है. लेकिन हमारे पास देश में एलपीजी की पर्याप्त सप्लाई है. एडिशनल कार्गो भी tie-up किए गए. 35 दिनों में देश में 18 करोड़ घरों में एलपीजी पहुंचाई गई है. पिछले तीन हफ्ते के दौरान 42 लाख 19- किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए गए हैं. 5kg FTL सिलेंडर रविवार को 90,000 बेचे गए.

Advertisement

खाद्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव शिखा ने कहा कि हमारे पास चावल और गेहूं का पर्याप्त भंडार है. आज की तारीख में हमारे पास 602 एलएमटी खाद्य भंडार उपलब्ध है. संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि  पिछले चार-पांच सप्ताह के दौरान एक लाख छापे और निरीक्षण किये गये. ब्लैक मार्केटिंग को लेकर 850 एफआईआर हुईं और 220 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें :  पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने क्यों भेजे 20 हजार KG वजन उठाने वाले विमान? सर्च ऑपरेशन या सीक्रेट मिशन

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब Uttarakhand के रिहायशी इलाके में निकला 14 फुट लंबा Python, लोगों में मची दहशत | VIRAL snake video