दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कार से वीवीआईपी गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी. कार के अंदर कई नकाबपोश लोग सवार थे और उन्होंने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा था. घटना के दौरान स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा में मौजूद थे और कार करीब पांच मिनट परिसर में रही.