शिपिंग मंत्रालय के अपर सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि दो एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं. ग्रीन सान्वी टैंकर पर 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लोड किया गया है और 25 नाविक सवार हैं. ग्रीन आशा टैंकर पर 15,000 मीट्रिक टन एलपीजी लोड है और इसमें 26 नाविक सवार हैं.