तुंगस्का एयर डिफेंस मिसाइल, नेवी के लिए एयरक्रॉफ्ट, भारतीय सेना के लिए 858 करोड़ की डील

यह अनुबंध बोइंग की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है. इस अनुबंध से पी8आई बेड़े का डिपो स्तर पर रखरखाव देश के भीतर स्थित एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधा में सुनिश्चित होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रक्षा मंत्रालय ने तुंगस्का वायु रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए रूस की कंपनी से 445 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है
  • इससे भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमताओं में विमान, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों के खिलाफ सुधार होगा
  • P8I विमानों का रखरखाव भारत में स्थित MRO सुविधा में होगा जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय ने तुंगस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (Air Defense Missile System) की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही विमान के निरीक्षण (डिपो स्तर) के लिए कुल 858 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं. नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में ये अनुबंध साइन किए गए.

तुंगस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली

रूस की जेएससी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में भारतीय सेना के लिए 445 करोड़ रुपये की तुंगस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की खरीद का अनुबंध किया गया.

ये अत्याधुनिक मिसाइलें विमान, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों सहित हवाई खतरों के खिलाफ भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगी. यह समझौता भारत-रूस रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा.

पी8आई विमानों का निरीक्षण

भारतीय नौसेना के लिए पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही विमान के निरीक्षण (डिपो स्तर) के लिए 413 करोड़ रुपये के अनुबंध पर बोइंग की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 100% स्वदेशी सामग्री के साथ 'बाय इंडिया' श्रेणी के अंतर्गत हस्ताक्षर किए गए.

यह अनुबंध बोइंग की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है. इस अनुबंध से पी8आई बेड़े का डिपो स्तर पर रखरखाव देश के भीतर स्थित एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधा में सुनिश्चित होगा, जो भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इजरायल की आयरन डोम तकनीक से भारत का ‘सुदर्शन चक्र' होगा सुपरचार्ज! मोदी के दौरे के बीच क्यों बनेगा यह गेमचेंजर?

ये भी पढ़ें: आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम, मेल ड्रोन, नया सुरक्षा समझौता... इजरायल-भारत की डील से कांपेंगे दुश्मन

Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट