ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में जाम की समस्‍या होगी खत्‍म, गौड़ सिटी चौक पर अंडरपास जल्‍द खुलेगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 में भारी जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को बेहद कठिनाई हो रही है. गौड़ सिटी चौक का अंडरपास निर्माण बारिश और तकनीकी कारणों से देरी से पूरा हो रहा है, लेकिन दीपावली से पहले इसे पूरा करने का टारगेट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण जाम का वीडियो वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 में शनिवार देर शाम भीषण जाम लगने से लोगों को लंबी कतारों में फंसना पड़ा
  • जाम की समस्या नियमित रूप से पीक आवर्स में भारी वाहनों के कारण होती रहती है और स्थानीय निवासी राहत मांग रहे हैं
  • गौड़ सिटी चौक पर अंडरपास निर्माण काम कई बार डेडलाइन पार होने के बावजूद बारिश और तकनीकी कारणों से अब भी अधूरा
नोएडा:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या एक बार फिर सामने आई है. शनिवार देर शाम गौर सिटी-2 के अंदर भीषण जाम लग गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम का वीडियो एक हाईराइज सोसायटी से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. हालांकि, ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में जाम की यह समस्‍या किसी एक दिन की नहीं है. यहां आए दिन भयंकर जाम देखने को मिलता है. आखिर, क्‍यों 2 किलोमीटर के एरिया में सैंकड़ों गाडि़यां एक-एक घंटे लंबे जाम में फंसने को मजबूर रहती हैं? आखिर ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी चौक पर अंडरपास कब तक बनकर तैयार होगा? 

क्‍या है ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्‍या का हल?

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के वायरल वीडियो में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जिसमें केवल दूर-दूर तक लंबा जाम और जाम में खड़ी गाड़ियों की जगमगाती लाइट दिखाई दे रही हैं. वीडियो के साथ पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेट्रो को एकमात्र सहारा बताया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी और आसपास के इलाकों में जाम लगने की समस्या अक्सर सामने आती रहती है. पीक आवर्स में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के चलते लोगों को परेशानी होती है. जाम की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी लंबे समय से राहत की मांग कर रहे हैं.

दीपावली से पहले पूरा हो पाएगा अंडरपास का काम!

नोएडा में गौड़ सिटी चौक अंडरपास की तीसरी डेडलाइन भी 2 महीने पहले खत्‍म हो चुकी है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है. काम में देरी की वजह बारिश और रैंप पर शेड लगाने के काम में देरी, अक्वा लाइन मेट्रो अलाइनमेंट, अंडरग्राउंड यूटिलिटी लाइन्स को वजह बताया गया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि काम अब तेजी से हा ेरहा है. इस स्‍पीड से काम चलता रहा, तो इसे दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी, परी चौक से बोड़ाकी-रामगढ़ तक सुपरफास्ट होगा सफर

Advertisement

60 से 92 करोड़ रुपये पहुंची अंडपास की लागत 

हजारों लोग ग्रेटर नोएडा अंडरपास के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रोजेक्‍ट की शुरुआत साल 2024 में हुई थी. अंडरपास 18 महीने में पूरा होना था.  शुरुआत में इसकी लागत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई गई थी, जो 3 बार डेडलाइन क्रोस होने के बाद 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ये अंडरपास इस साल की शुरुआत में ही पूरा हो जाना था. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य है. इस अंडरपास के शुरू होने से यहां लगने वाले जाम में यकीनन सुधार देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना रेलवे ब्रिज तैयार, नजीबाबाद, बिजनौर, पौड़ी तक मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी


Topics mentioned in this article
Greater Noida West
Gaur City Chowk
Traffic Jam Noida