'5000 TMC कार्यकर्ताओं की जा सकती थी जान, CM शुभेंदु अधिकारी ने बचाया', रिजु दत्ता का बड़ा दावा

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर TMC नेता रिजू दत्ता ने कहा, "मैंने अपने परिवार को बचाने के लिए दिल्ली और बंगाल के BJP नेताओं से संपर्क किया था, न कि पार्टी में शामिल होने के लिए. अपने जनादेश के चलते उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TMC के निलंबित नेता रिजु दत्ता और बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • TMC के निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि CM शुभेंदु अधिकारी ने 2 दिन में 5000 TMC वर्कर्स की जान बचाई है.
  • रिजु दत्ता ने बताया कि शुभेंदु ने PA की हत्या के बाद शांति बनाए रखने का आह्वान किया था जिससे बड़ी हिंसा रुकी.
  • रिजु दत्ता ने BJP में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद TMC के निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. अब उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बने हुए अभी मात्र दो दिन हुए है, इन दो दिनों में उन्होंने करीब 5000 टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई है. मालूम हो कि रिजु दत्ता TMC के वही प्रवक्ता हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी पर कई तीखे हमले किए थे. चुनाव प्रचार के दौरान रिजु दत्ता का UP के IPS अजयपाल शर्मा को धमकाने का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. 

रिजु दत्ता बोले- शुभेंदु ने 5000 TMC वर्कर्स की जान बचाई

हालांकि राज्य में सरकार बदलने के बाद रिजु दत्ता ने सीएम शुभेंदु अधिकारी सहित आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा से भी माफी मांग ली है. अब सोमवार को TMC के निलंबित नेता, रिजू दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी ने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है..."

'शुभेंदु ने PA की हत्या के बाद अच्छे से मामला सुलझाया'

रिजु दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ दो दिन हुए है, लेकिन इन दो दिनों के भीतर ही उन्होंने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई." उन्होंने इसका कारण भी बताया. रिजु दत्ता ने कहा, "6 मई को उनके PA को गोली मार दी गई थी. अगर शुभेंदु अधिकारी ने कहा होता कि बंगाल में इसका बदला लिया जाएगा, तो उस रात बंगाल में 5,000 तृणमूल कार्यकर्ता मारे गए होते. 

Advertisement

रिजु दत्ता ने आगे कहा कि उस रात शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा. हम इस मामले को देख रहे हैं. कृपया शांति बनाए रखें. मैं इसके लिए उन्हें सलाम करता हूं.

भाजपा में जाने की अटकलों पर क्या बोले रिजु दत्ता?

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर TMC नेता रिजू दत्ता ने कहा, "मैंने अपने परिवार को बचाने के लिए दिल्ली और बंगाल के BJP नेताओं से संपर्क किया था, न कि पार्टी में शामिल होने के लिए. अपने जनादेश के चलते उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है..." उन्होंने साफ कहा कि मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मुझे नहीं लगता है कि इतने बड़े जनादेश के बाद बीजेपी को टीएमसी के किसी नेता की जरूरत है. 

Advertisement

निशिथ प्रमाणिक का बयान भी आया सामने

इधर रिजू दत्ता के बयान पर पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीथ प्रमाणिक का भी बयान सामने आया है. निशिथ प्रमाणिक ने कहा, "...उनके (TMC के) पास अब बोलने लायक कोई नेता बचा ही नहीं है; उन्होंने सबको खो दिया है. जनता ने तो पहले ही उनका बहिष्कार कर दिया है... तो फिर, इससे क्या फ़र्क पड़ता है कि वे किसी का बहिष्कार करते हैं या नहीं?..."

इसके अलावा, ममता बनर्जी के बयान पर वे कहते हैं, "मैं ममता बनर्जी की टिप्पणियों पर ज़्यादा बात नहीं करना चाहता. अभी हमारा ध्यान विकास पर है.  हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बंगाल में समाज के हर तबके तक योजनाएं पहुंचें और पूरे राज्य में व्यापक क्षेत्रीय विकास हो. हमारा विजन पूरे राज्य को इस तरह से विकसित करना है कि 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार हो सके, जिसका सपना हमने लंबे समय से देखा है." 

यह भी पढ़ें - IPS अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी मांगता हूं... TMC से निलंबित प्रवक्ता रिजु दत्ता ने जारी किया वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Mandir Visit | महादेव की नगरी 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के लिए तैयार, PM होंगे शामिल