ममता बनर्जी को एक ही दिन में लगे दो बड़े झटके, सुखेंदु रॉय का इस्तीफा और जहांगीर खान हुए अरेस्ट

सुखेंदु रॉय ने तृणमूल कांग्रेस और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को कई बड़े झटके लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज्‍यसभा में TMC के कितने सांसद?
नई दिल्‍ली:

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु रॉय ने राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी को आज दो बड़े झटके लगे हैं. इधर, सुखेंदु रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है. उधर, टीएमसी के फायरब्रांड नेता जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. पहले ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी के आधे से ज्‍यादा विधायकों को अपने साथ मिला लिया. अब अन्‍य नेता भी धीरे-धीरे ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं.

सुखेंदु शेखर रॉय ने 4 दिन पहले दे दिया था संकेत 

सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्‍यसभा से इस्‍तीफा देने का संकेत 4 दिन पहले ही दे दिया था. चार जून को सुखेंदु शेखर रॉय ने दावा किया था कि लोकसभा और राज्यसभा के कुछ टीएमसी सांसद इस्तीफा दे सकते हैं. अब सबसे पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने ही इस्‍तीफा दे दिया है. सुखेंदु रॉय ने टीएमसी में नेता प्रतिपक्ष पर असंतोष बढ़ने को लेकर बड़े दावे किये थे. ऐसे में टीएमसी के और भी सांसद ममता बनर्जी का जल्‍द ही साथ छोड़ सकते हैं. 

राज्‍यसभा में TMC के कितने सांसद? 

बंगाल में राज्यसभा की कुल 17 सीटें हैं, जिनमें से 13 टीएमसी और 3 बीजेपी के पास हैं. टीएमसी के सांसद के इस्‍तीफा देने के बाद अब यहां उपचुनाव होगा, जिसमें बीजेपी को फायदा हो सकता है, क्‍योंकि ममता बनर्जी की टीएमसी में अब दो फाड़ हो गई है. 

जहांगीर खान जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

टीएमसी के फायरब्रांड नेता जहांगीर खान को आज ‘जबरन वसूली' के आरोप में उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने जहांगीर खान को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी. जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में सात एफआईआर दर्ज हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "जहांगीर खान को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया." हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है. जहांगीर खान 21 मई को फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में चौथे स्थान पर रहे थे. हालांकि, उन्होंने चुनाव से कुछ दिन पहले अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन नाम वापस लेने की अवधि समाप्त हो चुकी थी, इसीलिए उनका नाम ईवीएम में दर्ज रहा.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- TMC के 'पुष्पा' पर कसा शिकंजा... जहांगीर खान को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
TMC के 'पुष्पा' पर गाज..जहांगीर को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार
Topics mentioned in this article