बंगाल: अभिषेक के बाद अब कल्‍याण बनर्जी का विरोध, लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों पर हमले की घटना आज लगातार दूसरे दिन सामने आई. शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. आज कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई. लोगों ने उन्हें देख कर चोर-चोर के नारे लगाए. कल्याण बनर्जी सड़क पर सिर पकड़ पर लेटे नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिर पकड़कर सड़क पर लेटे दिखे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर लगातार हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं.
  • हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए और वे सड़क पर गिर गए.
  • कल्याण बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग उन पर क्रिकेट की गेंद फेंककर हमला कर रहे हैं और वे घायल हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में TMC के नेताओं के विरोध की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. अब टीएमसी के एक दूसरे सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की घटना सामने आई है. हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है. उन्हें देखकर लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए. जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई है कि उसमें कल्याण बनर्जी सिर पकड़ कर सड़क पर गिरे भी नजर आ रहे हैं. 

इस घटना के बारे में कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं इस इलाके में अकेले सफर कर रहा था. BJP के लोगों ने मुझ पर क्रिकेट की गेंद फेंकी. खून बह रहा है... बोलने की मेरी सारी हिम्मत खत्म हो गई है. बंगाल के लोग बताएंगे कि सांसदों पर हमले क्यों हो रहे हैं? लोगों में कोई गुस्सा नहीं है... ये सब BJP के लोग कर रहे हैं. 


हालांकि बीजेपी ने कहा है कि वो बस ड्रामा कर रहे हैं. घटना के बाद कल्याण बनर्जी सड़क पर धरना दे रहे हैं. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 

Advertisement

अभिषेक पर हुए हमले के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे कल्याण बनर्जी

मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और गिरफ्तार टीएमसी नेता, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाना ज्ञापन देने पहुंचे थे. इसी दौरान तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई.

बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ "चोर-चोर" के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए.
 

Advertisement

यह भी पढ़ें -'अभिषेक को कई ब्लंट इंजरी, हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान', ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Featured Video Of The Day
सूर्या के कातिल असद का कैसे हुआ एनकाउंटर? ग्राउंड रिपोर्ट से समझिए