केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन पांच राज्यों की कई जातियों को अनुसूचित जनजाति में किया गया शामिल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की कई जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
नई दिल्ली:

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आदिवासियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पांच राज्यों में नए समुदायों को जनजातीय सूची में शामिल करने का फैसला कैबिनेट ने किया है. पांच राज्यों की कई जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की कई जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया गया है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हट्टी समुदाय को एसटी सूची में शामिल किया गया है. वहीं तमिलनाडु की भी दो कम्यूनिटीज को एसटी लिस्ट में जगह दी गई है.

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने अंडर-17 फुटबाल महिला विश्व कप के अयोजन को मंजूरी दी है. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक खेला जाना है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Surajkund Mela 2026: बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भा रहा है सूरज कुंड मेला, जानें क्यों करना चाहिए आपको Visit
Topics mentioned in this article