उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र नौ फरवरी से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे क्षेत्र को 4 जोनों और दस सेक्टरों में बांटकर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है.