जनशक्ति जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से संबंधों की वायरल अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया है. सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के मां बनने की खबर फैलने के बाद तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी. तेज प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को षड्यंत्र बताते हुए पांच लोगों के नाम जयचंद के रूप में बताए.