तेलंगाना: जुड़वा बहनों से हुई थी दोनों भाईयों की शादी, एक भाई ने कर लिया सुसाइड, पानी में तैरता मिला शव

तेलंगाना के कामारेड्डी में पिछले महीने की 22 फरवरी को दोनों जु़ड़वा भाईयों ने दो जुड़वा बहनों से शादी की थी और ठीक एक महीने बाद ये हादसा हो गया. सुसाइड के पीछे क्या कारण थे,इसपर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
kamareddy news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के मचारेड्डी मंडल के घनपुर गांव में एक युवक ने शादी के एक महीने बाद आत्महत्या की
  • फरवरी की 22 तारीख को जुड़वा भाइयों विनय और विजय ने जुड़वा बहनों से शादी की थी, घटना के बाद शोक फैल गया
  • विनय ने अपने रिश्तेदार को करीमनगर के गोरंतला में छोड़ा और फिर अकेले मानेरू जलाशय पहुंच कर आत्महत्या कर ली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कामारेड्डी(तेलंगाना):

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के मचारेड्डी मंडल के घनपुर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.यहां एक युवक ने अपनी शादी के महज एक महीने बाद ही आत्महत्या कर ली. बता दें कि पिछले महीने की 22 फरवरी को दोनों जु़ड़वा भाईयों ने दो जुड़वा बहनों  से शादी की थी और ठीक एक महीने बाद ये हादसा हो गया. सुसाइड के पीछे क्या कारण थे,इसपर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. 

एक महीने पहले शादी और फिर सुसाइड 

पिछले महीने 22 फरवरी (ट्विन्स डे) को दो जुड़वां भाइयों, विनय (28 वर्ष) और विजय ने तडवई मंडल के देमीकलान की दो जुड़वां बहनों से शादी की थी.दोनों भाई हैदराबाद में काम करते थे और हाल ही में उगादी उत्सव मनाने के लिए 19 मार्च को अपने पैतृक गांव आए थे.छोटा भाई, विनय, कल मानेरू जलाशय (Maneru reservoir) में मृत पाया गया है. विनय की मौत ने पूरे गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है. शादी के इतने कम समय बाद युवक की ओर से उठाया गया यह कदम कई तरह के संदेह पैदा कर रहा है.अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है.

घटना वाले दिन क्या हुआ?

शुक्रवार की सुबह विनय अपने एक रिश्तेदार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर निकला था.उसने अपने रिश्तेदार को करीमनगर जिले के गंभीरावपेट मंडल के गोरंतला में छोड़ दिया. वहां से वह अकेले अपनी मोटरसाइकिल चलाकर नर्मला स्थित 'अपर मानेरू जलाशय' (Upper Maneru Reservoir) पहुंचा.जब रिश्तेदारों को इस बात का पता चला, तो वे तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन तब तक विनय का शव पानी में तैर रहा था. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मछुआरों की मदद से विनय का शव बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिरसिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें-  सरकार ने कैपिंग हटाई, अब एयरलाइंस खुद तय करेंगी किराया! क्‍या बढ़ जाएंगे फ्लाइट टिकट के दाम? 

Advertisement

गांव में शोक और अनसुलझे सवाल

विनय की मृत्यु से उसके परिवार और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.गांववाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विनय बहुत मिलनसार था और सबसे अच्छी तरह मिलता-जुलता था. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा.

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों की शादी उनकी अपनी मर्जी से हुई थी और परिवार में किसी भी तरह के झगड़े या विवाद की बात सामने नहीं आई है. पेशे से सॉफ्टवेयर कर्मचारी रहे विनय की आत्महत्या के पीछे असल कारण क्या थे, यह अभी तक पूरी तरह रहस्य बना हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  CM, मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के वेतन में कटौती... बजट में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला | War News | Iran | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article