तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाया ‘प्रजा दरबार’, आम लोगों की सुनी शिकायतें

‘मुख्यमंत्री रेड्डी ने ‘प्रजा दरबार’ में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं और सरकारी मदद के लिए विभिन्न मुद्दों पर उनकी दलीलों के बारे में गहन जानकारी ली.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ‘प्रजा दरबार' के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे
  • मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनी
  • शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे: CM
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को यहां अपने कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास पर ‘प्रजा दरबार' आयोजित किया और आम लोगों की शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द उनका समाधान करने का वादा किया. लोग ‘प्रजा दरबार' के लिए ज्योतिराव फुले प्रजा भवन में बड़ी संख्या में मौजूद थे.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग व्यक्तियों से अभ्यावेदन प्राप्त करने को प्राथमिकता दी और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री रेड्डी ने ‘प्रजा दरबार' में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं और सरकारी मदद के लिए विभिन्न मुद्दों पर उनकी दलीलों के बारे में गहन जानकारी ली.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री बाद में एक बैठक में भाग लेने के लिए सचिवालय के लिए रवाना हो गये.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में CM के चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!
Topics mentioned in this article