21 साल में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी...नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला

तेजस्वी यादव का आरोप है कि बिहार आज भी सबसे गरीब है और निवेश पूरी तरह चौपट है. 21 साल की एनडीए सरकार के बाद अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अफसरशाही बढ़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तेजस्वी यादव
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को सबसे गरीब राज्य बनाने और निवेश में असफल रहने का आरोप लगाया
  • उन्होंने कहा कि 21 वर्षों में बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अफसरशाही में वृद्धि हुई है
  • तेजस्वी ने वर्तमान मुख्यमंत्री को अयोग्य बताते हुए राज्य में लगातार हो रही हत्याओं और वारदातों पर चिंता जताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और निवेश के मामले में भी मामला पूरी तरह चौपट है. इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष का ये भी आरोप है कि 21 साल तक एनडीए (NDA) को मौका देने के बाद भी बिहार सबसे गरीब और सबसे बेरोजगार राज्यों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें : बिहार: इलाज को लेकर बहस के बाद अस्पताल में मारपीट, दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल

21 साल में विकास नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा, “21 सालों में बिहार में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और अफसरशाही बढ़ा है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “इस बजट में कुछ भी खास नहीं मिला है.” तेजस्वी यादव के मुताबिक, “हमने कई बार कहा है कि बिहार का यह दुर्भाग्य है, बिहार को एक अयोग्य सीएम मिला है.” उन्होंने दावा किया, “आज भी, कल भी, हर दिन बिहार में हत्याएं हो रही हैं, वारदातें हो रही हैं; कहीं किसी तरह की कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही.”

ये भी पढ़ें : गौतम अदाणी ने बिहार और झारखंड का किया दौरा, 40 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की

सदन में जवाबहीनता और ‘खाली खजाना' का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “सदन में जब सवाल पूछा जाता है तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं रहता—वही पुरानी घिसी‑पीटी बातें सरकार करती है.” उनका आरोप है, “भ्रष्टाचारियों ने सरकार का खजाना खाली कर दिया और कुछ दिनों बाद बिहार सरकार के कर्मचारियों को सैलरी देने की भी स्थिति बिहार सरकार की नहीं होगी. बिहार में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है.”

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | मशहर अफरीदी, इकबाल अशर, पॉपुलर मेरठी,वसीम बरेलवी की दिलकश ग़ज़लें