पापा भगवान से बढ़कर हैं... लालू के लिए लिखे तेज प्रताप के ये शब्द क्या बता रहे हैं?

तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास.  मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पटना:

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने माता-पिता के लिए जो भावुक संदेश लिखा है, वह सिर्फ पारिवारिक प्रेम तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि इसके राजनीतिक संकेत भी गहरे माने जा रहे हैं. 

तेज प्रताप ने अपने संदेश में लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास.  मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा. 

लालू ही असली शक्ति केंद्र हैं:तेजप्रताप

इस लाइन के जरिये तेज प्रताप एक तरह से यह याद दिला रहे हैं कि आज RJD जो कुछ भी है, वह लालू प्रसाद यादव के कारण है. यानी पार्टी की वैचारिक नींव, जनाधार और नेतृत्व क्षमता  सब लालू प्रसाद की ही बदौलत है. अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश उन लोगों के लिए है जो आज पार्टी में लालू से इतर पावर सेंटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

पापा भगवान से बढ़कर हैं...

तेजप्रताप के इस पोस्ट को एक तरफ जहां भावुक मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ यह भी बताने की कोशिश है कि पार्टी और आधार सबकुछ लालू प्रसाद का ही रहा है. साथ ही ऐसे भी अटकले लगाई जा रही है कि क्या परिवार के लिए तेजप्रताप अपने प्यार को ठुकरा देंगे. 

बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर?

बिहार की राजनीति में लालू परिवार हमेशा केंद्र में रहा है. तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच बढ़ती दूरी न केवल आरजेडी के लिए, बल्कि विपक्षी एकता के लिए भी चिंता का विषय बन सकती है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव कैसे इस पारिवारिक और राजनीतिक समीकरण को संभालते हैं. 

ये भी पढ़ें-: मेरे प्यारे मम्मी पापा...तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, एक्स पर पोस्ट कर जानिए क्या-क्या कहा

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan Match: Ishan Kishan की तूफानी पारी, घुटने पर आया पाक! | Syed Suhail | T20 WC 2026
Topics mentioned in this article