'अपनी समझ के मुताबिक दूसरी फिल्म बना लीजिए...', रामायण फिल्म पर रोक की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

यह याचिका मनोज सिंह ठाकुर की ओर से दायर की गई है. याचिका में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म को दिए गए प्रमाणपत्र को चुनौती दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायण फिल्म की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अनोखा बयान दिया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुप्रीम कोर्ट ने रामायण फिल्म से जुड़ी याचिका की तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है
  • याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म में रामायण के तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है
  • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा फिल्म को दिया गया प्रमाणपत्र याचिका में चुनौती के तहत है

फिल्म 'रामायण' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की मांग की गई, लेकिन अदालत ने इसे तत्काल सुनने से इनकार कर दिया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में रामायण से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र को भी चुनौती दी गई थी. यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने तत्काल सुनवाई के लिए रखा गया.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि याचिका 23 नवंबर को रजिस्टर्ड हो चुकी है, लेकिन अभी तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि फिल्म रिलीज हो चुकी है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख भी चुके हैं.

"अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बनाइए"

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी याचिका की जरूरत पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "उन्होंने अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बनाई है, आप अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बनाइए. अदालत का समय बर्बाद मत कीजिए. अगर महाकाव्य को लेकर आपका कोई अलग नजरिया है तो उस पर आधारित अपनी फिल्म बनाइए." अदालत की इस टिप्पणी के बाद तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की गई.

यह याचिका मनोज सिंह ठाकुर की ओर से दायर की गई है. याचिका में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म को दिए गए प्रमाणपत्र को चुनौती दी गई है. साथ ही दावा किया गया है कि फिल्म में रामायण के कुछ तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

Advertisement

कई बड़े नाम बनाए गए प्रतिवादी

याचिका में फिल्म से जुड़े कई प्रमुख लोगों और संस्थाओं को प्रतिवादी बनाया गया है. इनमें प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस, निर्माता नमित मल्होत्रा, अभिनेता यश, निर्देशक नितेश तिवारी, पटकथा लेखक श्रीधर राघवन और संवाद लेखक श्रेयस जैन शामिल हैं. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें | 'एक विशेष समुदाय की नियुक्ति, SC-ST की अनदेखी'.. पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें | कल थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में जलाएं दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी का जिम्मा CRPF के हवाले, SC का आदेश

Featured Video Of The Day
=असम में कैसे घटे बाल विवाह के मामले, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया

Topics mentioned in this article
Ramayan Film
Supreme Court
CJI Surya KAnt

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं