'मैं रात 2 बजे तक मॉनिटर कर रहा था'... मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर ममता सरकार पर बरसा SC

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की खबरों का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. शीर्ष अदालत ने इस मामले पर राज्य सरकार को लताड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सुप्रीम कोर्ट ने मालदा की घटना पर ममता बनर्जी सरकार को जमकर सुनाया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
  • शीर्ष अदालत ने पूछा कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षित निकासी क्यों सुनिश्चित नहीं की?
  • मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान भीड़ ने कई न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के नालदा में न्यायिक अधिकारियों को घेरकर बंधक बनाने को लेकर ममता बनर्जी सरकार को जमकर सुनाया है. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की पीठ ने पश्चिम बंगाल के मालदा में हुए विरोध प्रदर्शन का गंभीर संज्ञान लेते हुए कहा कि यह घटना न केवल न्यायिक अधिकारियों को डराने का बेबाक प्रयास है बल्कि ये इस न्यायालय के अधिकार को भी चुनौती देती है. 

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बना लिया था बंधक 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के मालदा जिले में बुधवार रात को बड़ा बवाल हुआ था. SIR के काम में जुटे 7 न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने यहां कई घंटों तक घेरे रखा था. मालदा जिले की मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर वहां भीड़ काफी उग्र नजर आ रही थी. सैकड़ों लोगों ने कालीचक 2 बीडीओ ऑफिस के बाहर प्रदर्शन शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा. बंगाल में SIR प्रक्रिया में मदद के लिए इन न्यायिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. ये अधिकारी, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं, उन मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे. चुनाव आयोग ने इस घटना की जानकारी कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को दी है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत इस सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. इसी मामले पर संज्ञान लेते हुए शीर्ष अदालत ने ममता सरकार को लताड़ा है. 

CJI ने खूब सुनाया 

CJI सूर्य कांत राज्य सरकार से काफी नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे आधी रात में आदेश डिक्टेट करना पड़ा. उन्होंने कहा कि यह घटना केवल न्यायिक अधिकारियों को डराने का बेबाक प्रयास ही नहीं है, बल्कि इस न्यायालय के अधिकार को चुनौती भी देती है. उन्होंने कहा कि ⁠यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, ⁠बल्कि ऐसा लगता है कि यह एक योजनाबद्ध और प्रेरित कदम था. चीफ जस्टिस ने कहा कि इस घटना का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ना और बचे हुए मामलों में आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया को रोकना था.

दुर्भाग्यवश, आपके राज्य में हर कोई राजनीतिक भाषा बोलता है. उन्होंने कहा कि यह सबसे ध्रुवीकृत राज्य है. आप हमें टिप्पणियां करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि हमें यह पता नहीं है कि कौन अपराधी है? मैं सब कुछ रात 2 बजे तक मॉनिटर कर रहा था.  CJI सूर्य कांत 

हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देंगे 

चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि हम किसी को भी यह अनुमति नहीं देंगे कि वे हस्तक्षेप करें और कानून अपने हाथ में लेकर न्यायिक अधिकारियों के मन पर मनोवैज्ञानिक हमला करें ⁠क्योंकि यह स्थापित आपराधिक अवमानना के दायरे में आता है. चीफ जस्टिस ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कर्तव्य का परित्याग भी है. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्हें सूचित करने के बावजूद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षित निकासी क्यों सुनिश्चित नहीं की?

Advertisement

मुख्य सचिव और गृह सचिव को कारण बताओ नोटिस 

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को इस मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सर्वोच्च अदालत ने पूछा क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई ना हो? कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अगली सुनवाई में वर्चुअली पेश होने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष एजेंसी मामले की जांच करेगी. अदालत ने कहा कि हम मामले को मॉनिटर करेंगे. अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग बुधवार को मालदा में हुई घटना की जांच को या तो सीबीआई या NIA को सौंपे और इसके बाद अदालत में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जाए. शीर्ष अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी शुरुआती जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करें.

Featured Video Of The Day
मुझे ओवैसी पसंद है... बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल चुनाव के बीच ऐसा क्यों कहा?