आप 80 साल की हैं केस लंबा चलेगा, आपस में सुलझा लीजिए; बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं संजय कपूर की मां को 'सुप्रीम' सलाह

Sunjay kapur Property Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया लेकिन मध्यस्थता पर भी जोर दिया है. अदालत ने रानी कपूर से कहा कि यह मामला लंबा चल सकता है और उनकी उम्र पहले ही 80 साल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
sunjay kapur news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में संपत्तियों की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है
  • सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया सचदेव कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों को भी इस विरासत विवाद में नोटिस जारी किया है
  • अदालत ने कहा है कि विवाद के दौरान संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है और मध्यस्थता पर जोर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार मामला कानून की चौखट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में आज संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार और संजय कपूर की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक याचिका दायर की थी जिसपर शीर्ष अदालत ने प्रिया सचदेव कपूर को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा है कि जब तक विरासत से जुड़ा कानूनी विवाद चलता रहेगा, तब तक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने इस विरासत विवाद में शामिल अन्य पक्षों के साथ‑साथ करिश्मा कपूर के बच्चों को भी नोटिस जारी किया है.यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में इस पर निर्णय लिया जाएगा.

'मामला लंबा चलेगा,आपकी उम्र 80 साल है...'

सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया लेकिन मध्यस्थता पर भी जोर दिया है. अदालत ने रानी कपूर से कहा कि यह मामला लंबा चल सकता है और उनकी उम्र पहले ही 80 साल है. इसलिए उन्हें आपसी समझौते की दिशा में प्रयास करना चाहिए. यह विवाद रानी कपूर और प्रिया सचदेव कपूर के बीच चल रहा है.कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया, लेकिन साथ ही दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे मध्यस्थता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें.

'आपसी सहमति से विवाद सुलझा लीजिए....'

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुकदमा लंबा खिंच सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि पक्षकार आपसी सहमति से विवाद सुलझाएं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो मेरिट पर मामले की सुनवाई करेगा. मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

यह भी पढ़ें- प्रिया सचदेव का दिवंगत पति संजय कपूर को मैसेज, एनिवर्सरी पर लिखा, हर गलती दोहराऊंगी

यह भी पढ़ें- 'दुख की बात संजय ने प्रिया से की शादी', रानी कपूर ने लगाए बहू पर आरोप, बोलीं- प्यारी हैं करिश्मा
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
राघव चड्ढा का नया VIDEO, बताया- पार्टी छोड़ने के बाद सिर्फ 3 ऑप्शन बचे थे
Topics mentioned in this article