चंद्रयान-3 की सफलता : आज बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी चंद्रयान-2 मिशन के 'विक्रम' लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे. हालांकि तब इसरो का यान से संपर्क टूट गया था.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे.
बेंगलुरु:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह बेंगलुरु का दौरा करेंगे और सफल चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी सुबह करीब सवा सात बजे इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करेंगे. इसमें कहा गया है, ‘‘वह दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद बेंगलुरु पहुंचेंगे.''

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी.'' चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे. मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों - हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत करेंगे. सूत्रों ने कहा कि कोई रोडशो नहीं होगा.

मोदी चंद्रयान-2 मिशन के 'विक्रम' लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग' देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे. हालांकि सात सितंबर की सुबह, चंद्रमा की सतह पर उतरने से बमुश्किल कुछ मिनट पहले, चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर ऊपर, इसरो का यान से संपर्क टूट गया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में नक्सलवाद पर दे रहे थे जवाब अचानक क्या हुआ कि हंस पड़े शाह?
Topics mentioned in this article