पटना के कारगिल चौक पर छात्रों का प्रदर्शन, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के पक्ष में कर रहे कैंडल मार्च

पटना में बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के समर्थन में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कारगिल चौक पर छात्रों का प्रदर्शन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कारगिल चौक पर छात्रों ने रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.
  • मंगलवार रात खान सर की कोचिंग पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई थी जिसमें एक गार्ड घायल हुआ था.
  • पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उन्होंने आरोपों को नकारते हुए निर्दोष होने का दावा किया.

बिहार की राजधानी पटना के कारगिल चौक पर छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया. यह प्रदर्शन ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर किया गया, जिनके पक्ष में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे. हाथों में मोमबत्तियां लिए छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालते हुए अपनी एकजुटता दिखाई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि रौशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया गया है और उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए.

खान सर की कोचिंग पर हुआ था फायरिंग

दरअसल, मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में एक गार्ड घायल हुआ था और तोड़फोड़ भी हुई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था. लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले की दोबारा जांच हो रही है.

कारगिल चौक प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि सरकार बेऊर जेल में क्लास खोल दे, हम वहीं पढ़ेंगे. खान सर रील वाले टीचर हैं, रौशन सर रियल टीचर. खान सर को पहले जेल भेजेंगे, फिर यूपी भेजेंगे.

Advertisement

रौशन आनंद की गिरफ्तार का हो रहा है विरोध

इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह फिलहाल बेऊर जेल में हैं. हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है. रौशन आनंद का कहना है कि उनकी कोचिंग के बेहतर रिजल्ट से खफा होकर उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. उन्होंने अपनी बीमारी और हालिया ऑपरेशन का हवाला भी दिया है. अब पटना में छात्र रौशन आनंद की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं.

इधर, पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बताए जा रहे दोनों हथियारों को जब्त कर लिया है. अब उनका फॉरेंसिक और लाइसेंस सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि असल में फायरिंग हुई थी या नहीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 'खान सर को गिरफ्तार करो, रौशन सर को रिहा करो...', पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन

Featured Video Of The Day
पटना की सड़कों पर क्यों उतरे रौशन आनंद के सैकड़ों समर्थक?
Topics mentioned in this article