Tamilnadu Election Result: स्टालिन Vs विजय, तमिलनाडु में कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Tamilnadu Election Result: तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी ते तो वोटों की गिनती के बाद ही साफ हो सकेगा. लेकिन पलड़ा स्टालिन के साथ ही TVK के विजय का भी भारी दिखाई दे रहा है, स्टालिन या विजय, कौन करेगा कमाल, ये देखने वाली बात है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तमिलनाडु में कौन किस पर पड़ेगा भारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला DMK-AIADMK और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के बीच है
  • एग्जिट पोल के अनुसार टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, जो डीएमके के 92 से 110 सीटों के करीब है
  • तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं, इसलिए टीवीके किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु की राजनीति आज नया मोड़ ले सकती है. ये इशारा एग्जिट पोल्स ने दिया है. वहीं तमिलनाडु की राजनीति को करीब से जानने वाले भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमे और एआईएडीएमके के बीच है, लेकिन सबकी नजरें एक्टर विजय की पार्टी टीवीके पर टिकी हैं. एग्जिट पोल्‍स की अगर मानें तो इस बार 234 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 'विजय बनाम स्टालिन' की जंग है. विजय कमाल करते दिख रहे हैं. उनकी पार्टी 'किंगमेकर' से लेकर 'गेम चेंजर' तक साबित हो सकती है. एक्टर विजय स्टालिन पर भारी पड़ सकते हैं.

विजय की TVK स्टालिन को दे रही टक्कर

तमिलनाडु विधानसभा के लिए आए एग्जिट पोल Axis My India ने एक्टर विजय की पार्टी TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं एमके स्टालिन की डीएमके को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं. इस हिसाब से तो विजय सटॉलिन पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि असम तस्वीर तो वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगी. तमिलनाडु मेंविधानसभा की 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी. अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK सरकार भी बना सकती है या फिर किंगमेकर भी भूमिका में रह सकती है. 

तमिलनाडु का मुकाबला दिलचस्प है

थलपति विजय की राजनीति में एंट्री से इस बार तमिलनाडु का सियासी समीकरण बिगड़ गया है. पहले मुख्य मुकाबला DMK-AIADMK के बीच होता था लेकिन अब TVK भी कड़ी टक्कर दे रही है. टीवीके अगर अकेले दम पर सरकार नहीं भी बना सकी तो भी खेल जरूर बिगाड़ देगी. 

किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं विजय

Axis My India के Tamil Nadu Exit Poll ने TVK को  98 से 120 सीटों के साथ  DMK+ की बराबरी की टक्कर में दिखाया गया है.   उसका वोट शेयर भी 35% आंका गया है. इसके मुकाबले AIADMK+ को 22 से 32 सीटें और 23% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि NTK और अन्य दलों की भूमिका सीमित बताई गई है. Axis My India के इस एग्जिट पोल ने बता दिया है कि तमिलनाडु में इस बार मुकाबला सीधा नहीं, बल्कि दिलचस्प होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में विजय बनाम स्टालिन की जंग या AIADMK करेगा कमाल, इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
West Bengal Counting Day: ममता बनर्जी के आरोपों पर EC का जवाब, हर काउंटिंग सेंटर पर कड़ी निगरानी