सोनम वांगचुक के वकील बोले- सेहत बिगड़ रही, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की सेहत पर रिहाई मामले में केंद्र से जवाब मांगा और बुधवार को सुनवाई निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा कि वांगचुक को जयपुर एम्स में बेहतर इलाज मिल रहा है, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता के वकील ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर केंद्र सरकार से पुनः जवाब मांगा है
  • कोर्ट ने कहा कि यह मामला हैबियस कॉर्पस याचिका से जुड़ा है इसलिए इसे लंबित नहीं रखा जा सकता
  • केंद्र सरकार ने बताया कि सोनम वांगचुक को लद्दाख की तुलना में जयपुर एम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हेल्‍थ कंडीशन पर रिहा करने के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामला हैबियस कॉर्पस याचिका से जुड़ा है, इसलिए इसे लंबे समय तक टाला नहीं जा सकता. केंद्र सरकार कहा है कि सोनम वांगचुक को जयपुर एम्‍स में अच्‍छा इलाज मिल रहा है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा. 

अब तक क्या प्रोग्रेस हुई?

केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने एक हफ्ते सुनवाई टालने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई तय की. सुप्रीम कोर्ट ने ASG से पूछा कि इस मामले में अब तक क्या प्रोग्रेस हुई है? दरअसल, पिछली तारीख पर कोर्ट ने सोनम वांगचुक की सेहत को देखते हुए हिरासत पर दोबारा विचार करने का सुझाव दिया था. 

सोनम वांगचुक को बेहतर इलाज दिया जा रहा

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि सोनम वांगचुक को बेहतर इलाज दिया जा रहा है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वांगचुक को लद्दाख की तुलना में AIIMS जयपुर में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है. सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज के किसी अन्य मामले में व्यस्त होने का हवाला देते हुए केंद्र ने एक सप्ताह का स्थगन मांगा है.  

इसे भी पढ़ें :- उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत देने से किया इनकार

Advertisement

वकील बोले- वांगचुक की तबीयत ठीक नहीं 

सॉलिसिटर जनरल के जवाब पर पीठ में शामिल जस्टिस अरविंद कुमार ने पूछा कि स्वास्थ्य आधार पर रिहाई के सवाल पर क्या कोई प्रगति हुई है? जस्टिस वराले ने भी टिप्पणी की कि डॉक्टरों ने स्वास्थ्य समस्या बताई है. हालांकि, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वांगचुक की तबीयत ठीक है, जबकि उनके वकील ने अदालत को बताया कि उनकी सेहत अब भी खराब बनी हुई है. 

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित की है. गौरतलब है कि अदालत हाल ही में केंद्र सरकार से वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उनकी हिरासत की समीक्षा करने को कह चुकी है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें :- गुंडाराज नहीं चलेगा.., तीस हजारी कोर्ट में कथित मारपीट के मामले पर बोले सीजेआई सूर्यकांत

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर Pralhad Joshi का वार- 'भारत में LPG की समस्या नहीं, LOP की समस्या’
Topics mentioned in this article