गुलमर्ग में फिर बर्फबारी, सीजन के आखिर में पर्यटन को मिला सहारा

ताजा बर्फबारी से होटल मालिक और टूर ऑपरेटर खुश हैं. उन्हें सीजन बढ़ने की उम्मीद है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का  नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. पर्यटक गुलमर्ग गंडोला और ढलानों की ओर खासे आकर्षित हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. गुलमर्ग में लगातार बर्फबारी हो रही है.यहां कश्मीरियों की दुआ रंग लाई. लोगों को गर्मी से राहत मिली. पर्यटन को भी नया सहारा मिला हैं . अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार से अब तक 5 से 6 इंच बर्फ गिरी है वही गुरुवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही. ढलानों, सड़कों और छतों पर बर्फ की नई परत जम गई है.

पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया है. यह बर्फबारी ऐसे समय हुई है जब सर्दी खत्म होने वाली थी. इससे पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है.कश्मीर का गुलमर्ग देश के प्रमुख स्की डेस्टिनेशन में शामिल है. यहां फिर से स्की और विंटर स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक  यह असर पश्चिमी विक्षोभ का है. मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग हालात पर नजर रखे हुए है.बर्फबारी अभी भी जारी है. इससे पर्यटन से जुड़े लोगों में उत्साह है. उन्हें ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है.

ताजा बर्फबारी से होटल मालिक और टूर ऑपरेटर खुश हैं. उन्हें सीजन बढ़ने की उम्मीद है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का  नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. पर्यटक गुलमर्ग गंडोला और ढलानों की ओर खासे आकर्षित हो रहे हैं.यहां लोगो का कहना है कि  ठंड फिर लौट आई है. पर्यटक भी बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं. अधिकारियों की मानें तो मौसम ऐसा ही बना रह सकता है.28 मार्च तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी या बारिश हो सकती है. इससे मौसम का मिजाज ऐसे ही खुशनुमा बना रह सकता हैं

यह भी पढ़ें: Rain Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में फिर बारिश; 9 डिग्री तक गिरा पारा, कल सबसे खराब रहेगा मौसम!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article