बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब, ISI की शह पर हमले का प्लान रच रहे 6 संदिग्ध तमिलनाडु से और 2 बंगाल से गिरफ्तार

भारत में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है, जहां ISI और बांग्लादेशी आतंकी नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे छह संदिग्धों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए दिल्ली लाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है
  • तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दिल्ली लाया जाया रहा है, जहां उनकी गहन पूछताछ जारी है
  • बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में सक्रिय थे और आतंकी साजिश रच रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने एक  छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क के इशारे पर साजिश रचने का आरोप है. सभी आरोपियों को तमिलनाडु से पकड़ा गया है, जहां वे गारमेंट फैक्ट्री में काम करने के नाम पर छिपे हुए थे. शुरुआती पूछताछ के लिए इन्हें दिल्ली लाया जा रहा है. इधर पश्चिम बंगाल से भी 2 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है. ये सभी तिरुप्पुर जिले के अलग-अलग इलाकों उथुकुली (2), पल्लडम (3) और तिरुमुरुगनपूंडी (1) स्थित गारमेंट यूनिट्स से पकड़े गए. जांच में पता चला है कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे और लंबे समय से भारत में सक्रिय थे.

छापेमारी में टीम को इनके पास से आठ मोबाइल फोन और सोलह सिम कार्ड मिले हैं, जिनका इस्तेमाल यह विदेशी हैंडलरों से संपर्क में रहने और एन्क्रिप्टेड चैटिंग के लिए करते थे. फॉरेंसिक टीमें सभी डिजिटल डिवाइस की तकनीकी जांच कर रही हैं.
जांच एजेंसियां यह भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इन आरोपियों को भारत में किसी स्थानीय मॉड्यूल से मदद मिल रही थी और देश में किन संभावित स्थानों को निशाना बनाया जा सकता था. शुरुआती इनपुट के आधार पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें-: IIT बॉम्बे में मिले 5 जिंदा कारतूस, हॉस्टल की तलाशी में बरामद, बिहार के युवक पर एफआईआर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: खार्ग पर हमला, ईरान लेगा बदला? America | Trump | Mojtaba Khamenei | NDTV India
Topics mentioned in this article