ऑपरेशन टाइगर: महाराष्ट्र में आज होगा खेला! चार जगहों से आकर ऐलान करेंगे उद्धव के 6 बागी सांसद

Maharashtra Operation Tiger: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बागी सांसद रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं. जिसमें शिवसेना (UBT) में टूट आज सार्वजनिक हो सकती है और बागी सांसद एकनाथ शिंदे वाले गुट में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उद्धव गुट के बागी सांसद कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुंबई:

महाराष्ट्र की सियासत में रविवार के दिन बड़ा खेला हो सकता है. शिवसेना यूबीटी में टूट आज सार्वजनिक हो सकती है. बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. जिसमें  वह लोकसभा स्पीकर से मुलाकात का वीडियो और स्पीकर को दिया गया पत्र जारी कर सकते हैं. सांसद इस प्रेस कांफ्रेंस में यह भी खुलासा कर सकते हैं कि वह किन परिस्थितियों में उद्धव ठाकरे गुट को छोड़ रहे हैं. खास बात यह है कि यह सभी 6 सांसद अलग-अलग शहरों में थे, जो रविवार को मुंबई पहुंच रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन अहम माना जा रहा है. 

एकनाथ शिंदे से मिल सकते हैं 6 बागी सांसद

उद्धव के बागी सांसदों में फिलहाल दो सांसद चेन्नई से और दो कोलकाता थे. जो आज मुंबई पहुंचेंगे. जबकि एक सांसद पुणे से आएंगे और एक मुंबई में ही मौजूद हैं. जहां सभी मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और उसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से भी मिल सकते हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि जरुरत पड़ी तो यह सांसद फिर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे पार्टी के 6 बागी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों का करेंगे दौरा, 26 से 29 जून तक का आया पूरा शेड्यूल

उद्धव गुट ने दिया सांसदों को नोटिस

तकनीकी रूप से सभी 6 सांसद पहले ही वह स्पीकर से मिल कर अलग होने का पत्र दे चुके हैं. ऐसे में दलबदल कानून के दायरे में आना मुश्किल है. अन्यथा स्वैच्छिक रूप से पार्टी की सदस्यता छोड़ने की बात कह कर शिवसेना यूबीटी उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग कर सकती थी. शायद यही वजह थी कि इन बागी सांसदों ने शिवसेना स्थापना दिवस के मौके पर एकनाथ शिंदे के साथ मंच शेयर नहीं किया था. हालांकि शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा न लेने के कारण इन सभी छह सांसदों के कारण बताओ नोटिस दिया गया है. इसी आधार पर शिवसेना यूबीटी इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग भी करेगी. 

Advertisement

मुंबई में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुंबई में बागी सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही हलचल तेज होती दिख रही है. उद्धव गुट के बागी सांसदों में नागेश आष्टीकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं. उद्धव ठाकरे की तरफ से आयोजित की गई बैठक में यह सभी 6 सांसद नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद से ही उनके टूट की अटकलें लगना शुरू हो गई थी. खास बात यह है कि महाराष्ट्र सरकार के इंटेलीजेंस कमिश्नर ने इन सभी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए थे. माना जा रहा है कि रविवार को सभी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव का साथ छोड़ने की वजह बता सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः फेल होगा एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर? निंबालकर से मिले उद्धव गुट के नेता, आज करेंगे बड़ा ऐलान

Advertisement
Featured Video Of The Day
'योग ने पूरे विश्‍व को एक साथ जोड़ा', कोलकाता में PM मोदी
Topics mentioned in this article
Udhav Thackeray
Shiv Sena UBT Clash
Eknath Shinde
Uddhav Thackeray Rebel MP
Operation Tiger By Eknath Shinde