अमेरिका से LPG लेकर भारत पहुंचा पाइक्सिस पायनियर, घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत

एलपीजी लेकर एक मालवाहक जहाज कर्नाटक के मंगलुरु स्थित न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंचा है. यह जहाज अमेरिका के टेक्सास स्थित नीदरलैंड से एलपीजी लेकर भारत आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत सरकार LPG की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से गैस आयात कर रही है.
  • अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंचा है.
  • ईरान और इजरायल के संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट से LPG की आपूर्ति प्रभावित हो रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत में एलपीजी की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में एलपीजी लेकर एक मालवाहक जहाज अमेरिका से भारत पहुंचा है. यह जहाज अमेरिका के टेक्सास स्थित नीदरलैंड से एलपीजी लेकर भारत आया है. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण मिडिल ईस्‍ट से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. हालांकि भारत सरकार की ओर से लगातार अन्‍य जगहों से एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर के न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंचने को देश में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है. सरकार की ओर से घरेलू और वाणिज्यिक दोनों जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह से आपूर्ति प्रभावित न हो. 
 

ये भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र: माढा पेट्रोल पंप पर लंबी कतार तो छत्रपति संभाजीनगर में फैक्ट्रियों पर संकट, केंद्र उठा रहा ये कदम

LPG सप्‍लाई सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटा केंद्र 

देश में एलपीजी की मांग लगातार बनी हुई है. ऐसे में सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हों और किसी तरह की कमी की स्थिति न बने. अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति मार्गों के जरिए आने वाले एलपीजी शिपमेंट इस रणनीति का अहम हिस्सा हैं. 

Advertisement

पाइक्सिस पायनियर के बंदरगाह पर पहुंचने के दृश्य सामने आए हैं, जहां जहाज को सुरक्षित तरीके से डॉक किया गया. इसके बाद एलपीजी को उतारने और आगे वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कुल मिलाकर, यह कदम देश में ऊर्जा सुरक्षा और एलपीजी आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: कॉमर्शियल LPG के बढ़े हुए कोटे से गैस लेने के लिए होटल-रेस्टोरेंट वालों को कौन सी शर्तें पूरी करनी होंगी?

Advertisement

जरूरत का 60% LPG आयात करता है भारत

अमेरिका तथा इजराइल के ईरान पर हमलों और उसके जवाबी कार्रवाई करने से शुरू हुए युद्ध के कारण देश में LPG के आयात पर असर पड़ रहा है. भारत अपनी जरूरत का 60% LPG दुनियाभर के बाजारों से आयात करता है, जिसका 90% स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता है. युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया है और यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है. यही कारण है कि भारत एलपीजी आयात को लेकर के लगातार कदम उठा रहा है और नए रास्‍ते तलाश रहा है.  

Featured Video Of The Day
War: Trump की बड़ी धमकी! 48 घंटे में Strait Of Hormuz खोलो Iran, नहीं तो पावर प्लांट उड़ा देंगे
Topics mentioned in this article