झारखंड में भीषण गर्मी, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पारा 43 डिग्री पार

राज्य की राजधानी रांची में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं, भुवनेश्वर स्थित मौसम कार्यालय ने कहा कि ओडिशा का सबसे गर्म इलाका बौद्ध रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
झारखंड के गोड्डा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची:

झारखंड और ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. झारखंड के कुछ इलाकों में जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. रांची में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हालांकि, 21 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, 'झारखंड के गोड्डा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में यह 44.1 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा.” आनंद ने कहा, '21 अप्रैल से दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आ सकती है.'

राज्य की राजधानी रांची में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं, भुवनेश्वर स्थित मौसम कार्यालय ने कहा कि ओडिशा का सबसे गर्म इलाका बौद्ध रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद भुवनेश्वर (43.2 डिग्री सेल्सियस), तालचेर और केंद्रपाड़ा (43 डिग्री सेल्सियस) का स्थान रहा.

महानदी नदी के किनारे बसे कटक शहर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मयूरभंज, झारसुगुड़ा, खुर्दा और कटक जिलों में अगले 24 घंटों में लू की स्थिति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

Advertisement

इसी तरह, क्योंझर, सुंदरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, बौद्ध, सोनपुर और बलांगीर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Aditi Saigal की जादुई Performance, अपनी आवाज़ से जीता सबका दिल!
Topics mentioned in this article