VIDEO: नीतीश ने पहनाई माला, तो सम्राट ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद,चुने गए NDA विधायक दल के नेता

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्नाट चौधरी ने पैर छूकर नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया, इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दो दशक बाद बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
  • भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया
  • नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को विधायक दल नेता चुने जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद खास है. दो दशक बाद बिहार में नीतीश राज का अंत हुआ है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी को सीएम चेहरे के रूप में चुन लिया है. इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में एक खास पल देखने को मिला. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद सम्राट ने भी नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. 

सम्राट चौधरी का CM बनने का रास्ता साफ

NDA विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही सम्राट चौधरी के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पिछले तीस सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. मेरे दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन मैं बिहार के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी बिहार के लिए काम करता रहूंगा.

विधायक दल का नेता चुने जाने पर क्या बोले सम्राट?

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सम्राट चौधरी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: विरोधी खेमे से सीएम के सिहासन तक, बीजेपी ने इन आउटसाइडर नेताओं का कैसे बढ़ाया कद

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है. वहीं, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा. आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है.'

यह भी पढ़े: मदरसे में पढ़ाई, क्रिकेट खेलने में अव्वल... गांव के दोस्तों ने बताई सम्राट चौधरी के बचपन की कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Suchertia Kukreti | Hormuz में छिड़ गई जंग! Trump का एक्शन तेज, US युद्धपोत पहुंच गए | Khamenei