गणतंत्र दिवस 2026: यूरोपीय यूनियन का मार्चिंग दस्ता और मुस्‍कुरा उठीं यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष

गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्‍टा और यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयन मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की शान और आन-बान भव्य परेड में नजर आया.
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन मुख्य अतिथि रहे.
  • परेड में यूरोपीय यूनियन का दस्ता भी भारतीय सैनिकों के साथ शामिल हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस पर भारत की आन-बान और शान देखने को मिली. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्‍टा और यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान एक वक्‍त ऐसा भी आया जब परेड में यूरोपीय यूनियन की अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन
एक दस्‍ते को देखकर के मुस्‍कुरा उठीं और ये दस्‍ता यूरोपीय यूनियन का था. 

यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्‍टा और यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयन भारत के मेहमान हैं. गणतंत्र दिवस समारोह में उन्‍हें भारत की संस्‍कृति को करीब से जानने का मौका मिला. इस दौरान यूरोपीय यूनियन का दस्‍ता भी भारतीय सैनिकों के साथ परेड में शामिल हुआ.

अपने लोगों को देखकर के यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयन मुस्‍कुरा उठीं.   हालांकि यह मुस्‍कुराहट कैमरे में कैद हो गई.

ट्रेड डील्‍स के लिए भारत पहुंची हैं उर्सुला 

बता दें कि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन की गणतंत्र दिवस परेड में उपस्थिति को भारत और यूरोपीय यूनियन के मध्‍य संबंधों को एक नई दिशा देने के महत्वपूर्ण कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement

दिल्ली पहंचने के ठीक पहले यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स पर अपने भारत दौरे के सामरिक महत्व को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि मैं 'मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्‍स' करने के लिए भारत जा रही हूं.  

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी औरतों ने बांधा कफन...उठाई बंदूक? | Trump | Iran | Khamenei | US | America
Topics mentioned in this article