कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक, राज्य सभा उम्मीदवारों पर मंथन, तमिलनाडु गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

कांग्रेस आलाकमान ने राज्य सभा उम्मीदवारों और तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन पर मंथन किया. बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई, जबकि तमिलनाडु चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंतिम फैसले पर सस्पेंस जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांग्रेस बैठक की पुरानी फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा करते हुए पांच सीटों पर फोकस किया है
  • तेलंगाना से 2, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल से एक-एक राज्यसभा सीट कांग्रेस के लिए संभावित मानी जा रही है
  • अभिषेक मनु सिंघवी के राज्यसभा चुनाव में जाने की संभावना है, जबकि आनंद शर्मा और राज बब्बर के नाम भी चर्चा में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राज्य सभा चुनाव और तमिलनाडु में गठबंधन को लेकर कांग्रेस आलाकमान की आज अहम बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल शामिल थे. कांग्रेस को मिलने वाली राज्यसभा की 5 सीटों को लेकर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. तेलंगाना में दो, और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से एक–एक सीट कांग्रेस जीत सकती है.

ये भी पढ़ें : बिहार से तेजस्वी यादव हो सकते हैं राज्यसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार- सूत्र

सिंघवी का राज्य सभा जाना तय, रेस में कौन से नाम

अभिषेक मनु सिंघवी का राज्य सभा जाना तय माना जा रहा है. वहीं आनंद शर्मा, राज बब्बर जैसे नेताओं को लेकर भी अटकलें जारी हैं. राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. कांग्रेस एक से दो दिन में अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी. इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर भी विचार-विमर्श किया. सूत्रों के मुताबिक डीएमके ने कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें और राज्यसभा की 2 सीटों का प्रस्ताव दिया है.

ये भी पढ़ें : पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक... राज्यसभा के लिए TMC ने जारी किए नाम

कांग्रेस आलाकमान के किस फैसले पर अभी सस्पेंस

इस फार्मूले के तहत कांग्रेस को एक राज्य सभा सीट अभी और एक बाद में मिलेगी. कांग्रेस ने 40 विधानसभा सीट और सत्ता में भागीदारी की मांग की है. जबकि महीने भर बाद होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर अभी सस्पेंस बरकरार है.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran: ट्रंप की बड़ी धमकी! डील नहीं हुई तो हमला | Iran US War | Netanyahu