पहले दो टुकड़े हो चुके हैं, अब न जाने कितने होंगे... राजनाथ की पाकिस्तानी रक्षामंत्री को खरी-खरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की कोलकाता पर हमले की चेतावनी पर पाकिस्तान को 1971 की गलती याद दिलाई. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के किसी दुस्साहस का जवाब कोलकाता पर हमले से देने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की कोलकाता पर हमले की चेतावनी को गंभीरता से लिया है और नसीहत दी है
  • राजनाथ सिंह ने 1971 के विभाजन को उदाहरण देते हुए पाकिस्तान को दोबारा बंटने की चेतावनी दी है
  • ख्वाजा आसिफ ने भारत की किसी भी दुस्साहसपूर्ण कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले से देने की बात कही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता पर हमले की चेतावनी पर पड़ोसी देश को नसीहत दी है. राजनाथ सिंह का कहना है कि पाकिस्‍तान 55 साल पहले 1971 में एक गलती कर चुका है, उसका परिणाम उसे दो टुकड़ों में बंटकर चुकाना पड़ा था. इस बार कोई भी हिमाकत करने से पहले उसे कम से कम 100 बार सोच लेना चाहिए, क्‍योंकि इस बार उसके कितने टुकड़े होंगे, वे सोच भी नहीं पाएंगे.  

55 साल पहले का जख्‍म शायद भूल गए!
 

पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था. उन्‍हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले, 1971 में उन्‍होंने बंगाल की तरफ नजर उठाकर देखने की कोशिश की थी, तब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था. उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे. अगर वे फिर बंगाल पर नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो पता नहीं इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंटेगा."

पाक रक्षा मंत्री ने क्‍या कहा था?

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा 'भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस' की कोशिश का जवाब उनका देश कोलकाता पर हमला कर देगा. आसिफ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने पहले कहा था कि मौजूदा स्थिति में भारत के पड़ोसी देश की ओर से कोई भी ‘दुस्साहस' अभूतपूर्व और निर्णायक कार्रवाई को आमंत्रित करेगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :- चीन, UAE और IMF … कर्जदारों से घिरा पाकिस्तान, औकात से ज्यादा लोन लेकर हलकान

पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्‍च कर दिया था. पाकिस्‍तान को इस दौरान काफी नुकसान हुआ था. दोनों देशों के बीच चार दिन तक संघर्ष चला था. इसके बाद पाकिस्‍तान ने घुटने टेक दिये थे और भारत से सीजफायर की गुहार लगाई थी.   

ये भी पढ़ें :-आंख उठाकर देखने की हिम्मत की तो... ख्वाजा आसिफ की धमकी पर बुरी भड़की BJP-JDU, कहा-हश्र और बुरा होगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Himanta की पत्नी पर आरोप लगा कर बुरे फंसेंगे Pawan Khera? Congress नेता के घर पहुंची Police