राजस्थान: श्रीगंगानगर में कोर्ट को बम से उड़ाने धमकी, कोलकाता के फर्जी पते से आया लेटर 

धमकी भरा लेटर म‍िलने पर वकीलों के चेंबर खाली करवा ल‍िए गए. भारी संख्या में पुल‍िस फोर्स पहुंच गई, और सर्च अभ‍ियान शुरू कर दी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के श्रीगंगानगर के जिला न्यायालय में बम खोजते बम निरोधक दस्ते.

श्रीगंगानगर जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी म‍िली. बुधवार सुबह अफरा-तफरी मच गई. डाक के जरिए पत्र आया था, ज‍िसमें ल‍िखा था क‍ि कोर्ट परिसर में बम है. कोर्ट को उड़ा द‍िया जाएगा. सूचना पर पुल‍िस फोर्स मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के एक फर्जी पते से डाक से धमकी भरा पत्र भेजा गया था. 

 कोर्ट को कराया खाली 

कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वी पाल सिंह के अनुसार, इस धमकी की सूचना पर तुरंत सभी अधिवक्ताओं के चेंबर खाली करवा लिए गए, बीकानेर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. पूरे परिसर में गहन तलाशी और सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई. 

बम से उड़ाने की धमकी पर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया.

वकील चैंबर्स में लौट गए 

बार संघ के अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने बताया क‍ि सर्च अभियान अब पूरा हो चुका है, और स्थिति पूरी तरह सामान्य है. सुरक्षा घेरा हटने के बाद सभी अधिवक्ता अपने-अपने चैंबर्स में लौट आए हैं, और यह सूचना पूरी तरह से अफवाह साबित हुई है. 

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट 

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं. कोर्ट परिसर के एंट्री और एग्जिट गेट पर कड़ी निगरानी की जा रही है. अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10वीं फेल बन बैठा अंक ज्योतिषी, अशोक खरात की कुंडली सामने आई, महिलाओं से रेप, अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी

Featured Video Of The Day
हर तीखे सवाल का सामना करेंगे योग गुरु स्वामी Ramdev, जल्द देखिए 'चक्रव्यूह', सिर्फ़ NDTV India पर