अंतरजातीय लव मैरिज पर बेटी की शोक सभा की, तेरहवीं का छपवाया कार्ड; अब प‍िता के पास पहुंची पुल‍िस  

प‍िता ने ज‍िंदा बेटी की शोक पत्र‍िका छपवाई, जिसमें 20 मार्च को मरा हुआ बताया. 22 मार्च को शोकसभा भी रखी थी. तेरहवीं की तैयारी चल रही थी. तभी पुलिस आ गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आकांक्षा की अंर्तजातीय विवाह से पिता ने शोक संदेश छपवा दिया.

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में एक प‍िता ने अंतर्जातीय व‍िवाह से आहत होकर अपनी ज‍िंदा बेटी को मृत घोष‍ित कर द‍िया. उसकी शोक पत्र‍िका तक छपवा दी. भीलवाड़ा के जाहजपुर उपखंड के आम्लदा गांव में पिता ने जिंदा बेटी की 22 मार्च को शोकसभा भी रखी थी. तेरहवीं करने की भी तैयारी चल रही थी, तभी पुल‍िस ने संज्ञान ले ल‍िया. पुलिस ने पिता के ख‍िलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. शकरगढ़ थाना पुलिस ने लड़की और उसके पत‍ि को सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया.

31 मार्च को तेरहवीं की तैयारी

छपवाए गए शोक पत्र में बेटी की फोटो के साथ 20 मार्च 2026 को उसका स्वर्गवास बताया है.  इसमें 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम घोषित किया. कार्ड के नीचे शोक संतप्त में पिता देवेंद्र सिंह सहित पूरे परिवार का नाम भी लिखा गया है.  

दूसरी जाति में लव मैरिज की 

आम्लदा गांव में युवती ने दूसरी जात‍ि के लड़के से लव मैर‍िज कर ली. इससे नाराज उसके प‍िता देवेंद्र स‍िंह कानावत ने ज‍िंदा बेटी को मृत घोष‍ित कर द‍िया. पिता देवेंद्र सिंह कानावत का कहना है क‍ि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ने के लिए जयपुर भेजा था. उनका सपना था कि बेटी पढ़-लिखकर परिवार का नाम रोशन करेगी, लेक‍िन बेटी ने अंतर्जातीय व‍िवाह कर लिया. उसने बेटी को समझाने का बहुत प्रयास किया. इसके बाद भी वह नहीं मानी. 

थाने पहुंचा मामला 

मामला थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी पूरणमल ने भी लड़की को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेक‍िन वह नहीं मानी और पत‍ि के साथ ही रहने की ज‍िद पर अड़ी रही. थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि काफी समझाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन वह युवक के साथ रहने पर अड़ी रही. बालिग को उसकी मर्जी के साथ जाने की अनुमति है. दोनों ने पुलिस से सुरक्षा सुरक्षा मांगी है. परिजनों का शोक संदेश छपवाना उनका निजी निर्णय है.

Advertisement

RAS की तैयारी के लिए जयपुर भेजा 

देवेंद्र सिंह ने अपनी बेटी आकांक्षा को RAS और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 2023 में जयपुर भेजा था. उन्होंने बताया कि 2023 में बेटी आकांक्षा ने कहा था कि आप भाई को चीन MBBS करने के ल‍िए भेज रहे हो, उसे यहां बीएड की परीक्षा में अटका रहे हो. इसके बाद उन्होंने बेटी को प्रतियोगी परीक्षा के लिए जयपुर भेज द‍िया.  

शोक संदेश छापा.

बेटी ने मांगी सुरक्षा

शक्करगढ़ थाने पहुंची आकांक्षा कानावत ने सुरक्षा मांगी. उसने पुल‍िस को बताया क‍ि 4 मार्च 2025 उसने कोटपूतली प्रागपुरा के रहने वाले ओमप्रकाश गुर्जर से लव मैर‍िज कर ली थी. करीब एक महीने पहले अपने प‍िता के घर आमल्दा आई थी. घर वालों को शादी की जानकारी नहीं थी. पति ओमप्रकाश गुर्जर जब पत्‍नी को लेने गया, तो उसके घर वालों को पता चला. आकांक्षा के घर वाले भेजने से मना कर द‍िया. 

Advertisement

पुलिस ने लड़की को पति के साथ भेजा 

पुल‍िस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाया बुझाया. लेक‍िन आकांक्षा नहीं मानी. पुल‍िस ने आकांक्षा कानावत के बयान दर्ज क‍िया, जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी मर्जी से ओमप्रकाश से शादी की है, और पति के साथ जयपुर जाना चाहती है. उन्होंने अपना विवाह प्रमाण पत्र भी दिखाया. इसके बाद पुल‍िस ने आकांक्षा को उसके पत‍ि के साथ भेज द‍िया.  

पिता बोले- अब मृत्यु भोज नहीं रखूंगा

पुलिस ने पिता देवेन्द्र सिंह कानावत को तलब कर पूछताछ की. उन्होंने पुलिस को बताया क‍ि वे एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. बेटी की अंतर्जातीय शादी करने से उनकी छवि खराब हो गई. जल्दबाजी में उनके विवेक ने काम नहीं किया. उन्होंने बेटी को त्‍याग करते हुए खबर छपवा दी थी. उन्होंने कहा क‍ि अब वे मृत्युभोज और बैठक नहीं करेंगे.  

एएसपी राजेश कुमार आर्य ने युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ल‍िए त्वरित कार्रवाई की है. मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सलूंबर में पेट्रोल की कमी? केन, बोतल और कैंपर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे लोग; DM ने ल‍िया संज्ञान

Advertisement
Featured Video Of The Day
महायुद्ध में फंस गए ट्रंप! आखिर पीछे हटने को क्यों हुए मजबूर? जंग के 25वें दिन का हाल