जोधपुर: शाम को बारात आनी थी; सुबह दो बहनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Jodhpur News: एडीपी (पश्चिम) रोशन मीना के मुताबिक, घर में शादी का जश्न शुक्रवार देर रात तक चला था. आधी रात के करीब दोनों दुल्हनें सो गईं थीं. सुबह 4 बजे के करीब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद घरवाले उनको प्राइवेट अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोधपुर में शादी के दिन दो बहनों की मौत. (AI फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जोधपुर के मनई गांव में दो बहनों की शादी वाले दिन जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई
  • दोनों बहनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं, दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
  • परिवार ने दोनों बहनों को खराब हालत में तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोधपुर:

शादी जीवन में खुशियां लाती है लेकिन राजस्थान के जोधपुर में इसका बिल्कुल उल्टा हुआ. 21 फरवरी, शनिवार को दो बहनों की शादी होनी थी. परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था. बैंड-बाजा तैयार था. मिठाइयां बन चुकी थीं. घर में शादी के गीत गूंज रहे थे कि शुक्रवार रात को कुछ ऐसा हुआ कि परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार ने एक साथ दोनों बेटियों को खो दिया. दोनों बहनों की एक ही दिन मौत हो गई. दिल दहला देने वाली ये घटना जोधपुर के मनई गांव की है.

ये भी पढ़ें- शहीद की बेटी की शादी में 24 साथी जवानों ने निभाईं पिता की रस्में, पूरा किया 23 साल पहले किया वादा

शादी के दिन दो बहनों की आत्महत्या

अधिकारियों का कहना है कि दोनों बहनों ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक शोभा 25 साल की थी और उसकी बहन विमला की उम्र 23 थी. शनिवार को दोनों की बारात आनी थी. शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन शनिवार तड़के दोनों ही मौत हो गई. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि दोनों दुल्हनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया. मामले की जांच की जा रही है.

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

बहनों को खराब हालत देखते ही परिवरवाले उनको तुरंत जोधपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. एडीपी (पश्चिम) रोशन मीना के मुताबिक, उनके घर में शादी का जश्न शुक्रवार देर रात तक चला था. आधी रात के करीब दोनों दुल्हनें सो गईं थीं. सुबह 4 बजे के करीब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद घरवाले उनको प्राइवेट अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उनके शवों को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं. 

Advertisement

जहर खाने से मौत की आशंका

पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी रोकी. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवारवालों को सौंप दिया गया. शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों बहनों की मौत किसी जहरीले पदार्थ की वजह से हुई है. हालांकि, मौत का ही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि घटनास्थल से कई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

इनपुट- PTI
 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Assam Elections 2026: बीवी vs बीवी का मुद्दा, डिबेट में गरमाई बहस! | NDTV India