उत्तराखंड में 4 और 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शनिवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को पर्वतीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से तापमान सामान्य से नीचे आ गया. देहरादून, उधम सिंह नगर, पंतनगर सहित कई स्थानों पर तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.