अभी 2 दिन और आंधी-बारिश, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Today Weather 6th June 2026: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में अभी भी बारिश, आंधी का मौसम बना रहेगा. उधर, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में मॉनसून सक्रिय होने से तेज बरसात हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Weather Update Rain Alert in Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में अभी 2 दिन और बारिश होने के आसार
  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बरसात और तेज हवाएं चलने का अनुमान
  • मॉनसून दक्षिण भारत के राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा, केरल, कर्नाटक में एक हफ्ते जोरदार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली:

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में आज भी प्री मॉनसून बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 6 और 7 जून को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने की भी चेतावनी है. 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका हैं.  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे इलाके में 6 जून को बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 6 जून और फिर 10-11 जून को बारिश होने के आसार हैं.

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather News)

दिल्ली और वेस्ट यूपी में भी 10 और 11 जून को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 6-7 जून और पूर्वी राजस्थान में 6 से 11 जून के दौरान आंधी बारिश की आशंका है. पश्चिमी राजस्थान में 7 जून को और पूर्वी राजस्थान में 7 से 11 जून के दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की संभावना है. 

Delhi Weather

मध्य प्रदेश में मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 7 से 9 जून के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. विदर्भ में भी 6-9 जून को , छत्तीसगढ़ में 8 से 9 जून को आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़ने और तेज हवाओं के झोंके आने की संभावना है. 

गोवा से महाराष्ट्र तक बारिश

पश्चिमी भारत की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र क्षेत्र में भी 11 जून तक लगातार बारिश का मौसम है. गोवा और कोंकण में 10 जून तक, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 9 जून तक बारिश हो सकती है. गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - केरल आ गया, दिल्ली-यूपी कब पहुंचेगा मॉनसून, नोट कर लें तारीख, घनघोर बारिश से थमेगी गर्मी

मॉनसून अपडेट (Monsoon Update)

मॉनसून की बात करें तो वो दक्षिण पश्चिम कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा की ओर बढ़ गया है. केरल और कर्नाटक में अगले एक हफ्ते के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट है. अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है. मॉनसून की बारिश पूर्वी और मध्य भारत से होते हुए दिल्ली, यूपी, पंजाब तक जून के अंत में पहुंचने के आसार हैं.

Advertisement

Rain Alert

ये भी पढ़ें - आ गया मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, भारत मौसम विभाग ने किया ऐलान

Featured Video Of The Day
डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर ठेकेदार ने पलटा दी मिट्टी