Rain Alert: 3 दिन फिर आंधी-बारिश, ओले गिरेंगे, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बरसात

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से राजस्थान और मध्य प्रदेश तक फिर बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद में भी बरसात होने का मौसम विभाग का अलर्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi NCR Weather News Today: यूपी, दिल्ली में बारिश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जारी किया गया है मौसम विभाग की ओर से
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश, आंधी का अलर्ट है.
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश आने का अनुमान है.
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर के मौसम में पिछले तीन दिनों में बड़ा बदलाव सामने आया है. उत्तर प्रदेश,दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक आंधी, बारिश, तूफान ने पारे को 10 डिग्री तक नीचे ला दिया है. साथ ही लू के थपेड़ों से झुलस रहे लोगों को राहत दी है. खुशखबरी की बात ये है कि बारिश का नया दौर फिर से आने वाला है. दिल्ली, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 1 से 5 जून केबीच बारिश होने का अलर्ट है.

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather)

दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ देखी जा सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दिल्ली में 5 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. दिल्ली में एक्यूआई 100 के नीचे आ गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में भी जगह-जगह बारिश और आंधी आने की चेतावनी है.

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान,  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 5 जून के बीच बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जून को बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून के दौरान बरसात हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर से लेकर बागपत, मुजफ्फरनगर तक पिछले आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है. हालांकि इससे तापमान 45-46 डिग्री से नीचे रहकर 37-38 पर आ गया है. हवा भी काफी साफ हो गई है. 

राजस्थान का मौसम 

जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जून के दौरान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 जून को बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी है. वेस्ट यूपी में 3 और 4 जून को और 2 जून को ओले गिरने की चेतावनी है. 

Advertisement

Delhi Weather

एमपी और छत्तीसगढ़ का मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 5 जून के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 जून को, विदर्भ में 2 से 4 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चले की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 1 से 4 जून के दौरान बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी है. 

ये भी पढ़ें - दिल्‍ली में इतनी साफ हवा! टूटा रिकॉर्ड, राजधानी बन गई शिमला-मनाली, बेमौसम बारिश से पारा भी गिरा

Advertisement

पश्चिमी महाराष्ट्र में 1 से 7 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, मध्य महाराष्ट्र में 2 से 5 जून के दौरान, मराठवाड़ में 2 से 3 जून को , सौराष्ट्र और कच्छ में 1 से 4 जून के दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी है. 

ये भी पढ़ें - Monsoon Explained: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार मगर कमजोर होगी धार, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक कहां कब बारिश, कहां सूखा पड़ेगा
 


 

Featured Video Of The Day
15 साल की बच्ची से रेप करने वाले डॉक्टर ने मांगी कान पकड़ कर माफी