Weather Today: बारिश आएगी या दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में फिर सताएगी गर्मी, 17 शहरों का तापमान 44 पार

Weather Today IMD Alert: देश के 17 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया. बाड़मेर में पारा हाफ सेंचुरी मारने वाला है.ऐसे में फिर एक बार लोगों को बारिश से उम्मीद बढ़ गई है. इस बार मॉनसून के भी पहले आने के संकेत हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
weather today imd
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मई के पहले पखवाड़े में देश के 17 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है
  • दिल्ली में 14 से 18 मई तक मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 से 16 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD: मई का पहला पखवाड़ा लगभग बीतने को है और फिर एक बार गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. दिन में आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़े ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. देश के 17 शहरों में बढ़ते पारे ने संकट बढ़ा दिया है. मंगलवार को देश के 17 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया. बाड़मेर में पारा हाफ सेंचुरी मारने वाला है.ऐसे में फिर एक बार लोगों को बारिश से उम्मीद बढ़ गई है. इस बार मॉनसून के भी पहले आने के संकेत हैं. आइए नजर डालते हैं आज और आगे का मौसम कैसा रहेगा. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में बारिश ने धोखा दे दिया. 11 मई से 13 मई के बीच बारिश-आंधी के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट था पर इन तीन दिनों में मौसम साफ रहा और गर्मी के तेवर भी हाई रहे. आज भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा मतलब रातें आज भी गर्म रहने वाली हैं. 14 मई से 18 मई के बीच मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच सकता है वहीं न्यूनतम पारा 29 डिग्री तक चला जाएगा.  

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और उत्तराखंड में 12 से 14 मई के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 12 से 16 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. 14 मई के बाद पहाड़ी इलाकों में भी मौसम साफ हो जाएगा. आज जम्मू-कश्मीर - लद्दाख - गिलगित-बाल्टिस्तान - मुजफ्फरबाद,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. 

यूपी, राजस्थान और अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में 13 से 16 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.झारखंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 13 से 18 मई के दौरान; बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 16 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. बिहार में 13 मई को गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा की गति से 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ) चलने की संभावना है.

Advertisement

देश के इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम 

13,14 और 15 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 13 से 15 मई के दौरान केरल और माहे में, और 15 और 16 मई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी छिटपुट से लेकर भारी वर्षा की संभावना है.14 और 15 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, और 15 मई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

13 से 16 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) चलने की संभावना है.13 से 18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 13 से 18 मई के दौरान असम में, 14 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 13 से 17 मई के दौरान असम और मेघालय में, और 17 और 18 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Advertisement

17 शहरों के तापमान ने लाल कर दिया भारत का मैप

देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है.यह स्थिति खासतौर पर राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में बनी हुई है. वहीं, कुछ जगहों पर, जैसे हरियाणा‑चंडीगढ़‑दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा,आंध्र प्रदेश (तटीय), रायलसीमा, कर्नाटक, कोंकण‑गोवा, तेलंगाना और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान 34 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. देश के बाकी हिस्सों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है.सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 48.3°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे ऊंचे तापमानों में से एक है.

भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 46.5°C अधिकतम तापमान के साथ मध्यप्रदेश का रतलाम शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जैसलमेर 45.8°C के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा. देश के चार राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात गर्मी का सबसे ज्यादा कहर झेल रहे हैं.  राजस्थान, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42℃ और उससे ऊपर पहुंच गया है.


यह भी पढ़ें- तपती धरती, जलता आसमान: 17 शहरों में पारा 44°C के पार, गर्मी से 'लाल' हुआ देश का नक्शा

यह भी पढ़ें- कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं गर्मी लेगी इम्तिहान, देश के 16 शहर भट्ठी की तरह तप रहे, कहां-कितना तापमान? देखिए
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi की अपील के बाद Lockdown? Thalapathy Vijay ने बंद कराई शराब की दुकानें
Topics mentioned in this article