घूमने विदेश निकले राहुल गांधी... BJP ने फ्लाइट का वीडियो शेयर कर साधा निशाना, कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को राहुल गांधी की ट्रिप से क्या दिक्कत है? राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान छात्रों, बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करते हैं. यहां तक कि प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि वे ज्यादातर समय विदेश यात्राओं में बिताते हैं
  • भाजपा सांसद ने उनकी विदेश यात्राओं का विवरण और वहां की मुलाकातों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की
  • कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान बुद्धिजीवियों और छात्रों से संवाद करते हैं
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम रवाना हो गए हैं. बीजेपी ने वीडियो जारी कर इसका दावा किया और कहा कि राहुल गांधी रिजीम चेंज की ट्रेनिंग लेने विदेश जा रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में बीजेपी ने लिखा, "झूठ फैलाते-फैलाते थक गया, कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा!"

राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई. बीजेपी ने जहां कांग्रेस नेता पर निशाना साधा. वहीं कांग्रेस ने भी आरोपों पर पलटवार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "देखिए, राहुल गांधी हर बार ऐसा ही करते हैं. बिहार में यात्रा करने के बाद, वे दो महीने की छुट्टियों पर विदेश चले गए थे. शायद तब वे वियतनाम गए थे, और हो सकता है कि इस बार भी वो वियतनाम ही गए हों."

वहीं भाजपा नेता शाज़िया इल्मी ने कहा कि राहुल गांधी से अब और बर्दाश्त नहीं हुआ. आखिर वे कितनी मेहनत कर सकते हैं? वोट चोरी का मुद्दा तो बस एक बहाना है. सब जानते हैं कि वे कितने आलसी हैं. अब उनकी 'पर्यटन यात्रा' फिर से शुरू हो गई है. साफ है कि वे दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए और फिर से निकल पड़े. इस बार वे वियतनाम की यात्रा पर गए हैं.

Advertisement

जनता को अपने विदेशी दौरों की जानकारी दें राहुल गांधी- बीजेपी

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर अपना ज्यादातर समय विदेश यात्राओं में बिताते हैं. राहुल गांधी भारत आते हैं, किसी मुद्दे पर विवाद खड़ा करते हैं और फिर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के उद्देश्य और वहां उनकी मुलाकातों के बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी से पिछले दो-तीन सालों के दौरान की गई विदेश यात्राओं का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की. साथ ही, उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी इन यात्राओं के दौरान किन लोगों से मिलते हैं और उनके खर्च का भुगतान कौन करता है.

Advertisement

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और एक सार्वजनिक हस्ती हैं. ऐसे में जनता को उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य और खर्च के बारे में जानकारी मिलने का अधिकार है.

बीजेपी प्रवक्ता यासिर जिलानी ने कहा, "यह उनकी आदत में शामिल है. जब भी कभी वे किसी आंदोलन में हिस्सा लेते हैं, किसी वामपंथी विचारधारा के नेता के कंधे का सहारा लेकर आंदोलन में शामिल होते हैं और फिर उन्हें लगता है कि अब छुट्टी मनानी चाहिए और फंड का भी तो कहीं न कहीं इंतजाम करना है. उन्हें इस वक्त भारत के लोगों को बताना चाहिए कि वे क्यों गए हैं."

उन्होंने कहा कि एक विपक्ष के नेता के रूप में गए हैं या सिर्फ छुट्टियां मनाने गए हैं? यह एक तरीके से राहुल गांधी का जो मजाक है, उसे भारत के लोग मुझे नहीं लगता कि स्वीकार करेंगे.

बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को राहुल गांधी की ट्रिप से क्या दिक्कत है? राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान छात्रों, बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करते हैं. यहां तक कि प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करते हैं. बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि परंपरा तो ये भी है कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री विदेश यात्रा नहीं करते, लेकिन पीएम ने ये परंपरा तोड़ दी, उस समय तो कोई सवाल नहीं उठाया गया.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राहुल की एक्सपायरी डेट के जवाब में शिवराज ने दिया क्वॉलिटी टेस्ट में फेल होने का ताना

Featured Video Of The Day
लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान मांगेंगे माफी? असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं तो कौन?

Topics mentioned in this article
Rahul Gandhi Foreign Trip
Rahul Gandhi Flight Video
Rahul Gandhi Vietnam Visit
Rahul Gandhi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं