मुझे नहीं पता कि मेरा क्या होगा... गिरफ्तारी के बाद मीडिया से क्या बोले पप्पू यादव

पटना पुलिस निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को चिकित्सा जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल ले गई. पटना एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सा जांच की एक प्रक्रिया है, जिसका पालन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को उनके मंदिर इलाके के आवास से गिरफ्तार किया था.
  • गिरफ्तार के बाद सांसद पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया.
  • पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पटना पुलिस ने देर रात 12 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उनके पटना वाले मंदिर स्थित आवास पर पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और सांसद के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. पुलिस जब. गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरा क्या होगा. सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

पटना पुलिस निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को चिकित्सा जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल ले गई. पटना एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सा जांच की एक प्रक्रिया है, जिसका पालन किया जा रहा है. वह (पप्पू यादव) फिलहाल पुलिस हिरासत में है.

शहर के मन्दिरी इलाके में पूर्णिया से सांसद यादव के आवास पर उस समय नाटकीय स्थिति पैदा हो गई जब उन्होंने पुलिस टीम से ‘वापस जाने' को कहा और आश्वासन दिया कि वह शनिवार को अदालत में पेश होंगे. उन्होंने कहा कि मैं संसद सत्र में भाग लेकर लौटा हूं. मुझे अदालत के समन की जानकारी है और मैं कल पेश होऊंगा. लेकिन कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए हैं और वे दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं, खासकर हाल में एक नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले को लेकर, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई है.

Advertisement

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, “सांसद/विधायक अदालत ने 1995 के एक मामले में यादव के पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया था. इसलिए हमने एक टीम भेजी थी ताकि उन्हें अदालत में पेश किया जा सके.''

Featured Video Of The Day
Ganganagar Anju Ashish Murder Case: शादी, हनीमून और 3 महीने में हत्या, Anjali बनी Indore की Sonam!