पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को उनके मंदिर इलाके के आवास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार के बाद सांसद पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.