पंजाब में अकाली के साथ बीजेपी 40+ सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, गठबंधन का हुआ ऐलान

अमित शाह ने पिछले महीने दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन का संकेत दिया था. गत एक नवंबर को अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा था कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीजेपी और अकाली दल के बीच आज गठबंधन का ऐलान हो सकता है.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं
  • भाजपा इस गठबंधन में लगभग चालीस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है
  • अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल आज भाजपा मुख्यालय में गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा कर दी. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी इस गठबंधन में 40 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि आज गठबंधन का ऐलान तो हुआ, लेकिन सीट शेयरिंग फ़ॉर्मूल की घोषणा नहीं हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा मुख्यालय में इस गठबंधन की घोषणा की.

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है.

अकाली दल ने अब समाप्त हो चुके तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था.

इससे पहले अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं.

अमित शाह ने पिछले महीने दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन का संकेत दिया था. गत एक नवंबर को अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा था कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव की तैयारी, राजस्थान में जीत, गहलोत का CM फेस वाला दावा... सचिन पायलट ने खुलकर बताई हर रणनीति

Featured Video Of The Day
श्री कृष्ण टेढ़े हैं वाले बयान पर बाबा रामदेव खफा हुए!

Topics mentioned in this article
Punjab Elections
Punjab Assembly Election 2027
Bjp And Akali Dal Alliance News
Bjp Akali Dal Alliance

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं