2 minutes ago

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था. मतगणना 4 मई यानी आज होने जा रही है. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 17 सीटों की जरूरत होगी. इस बीच एग्जिट पोल के आंकड़े भी आ चुके हैं. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं. जेवीसी के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 1 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. बता दें कि पुडुचेरी की 30 निर्वाचित सीटों के अलावा विधानसभा में 3 सदस्य उपराज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं. पुडुचेरी में इस बार कुल 9,50,311 मतदाता थे. इनमें 4,46,361 पुरुष, 5,03,810 महिलाएं और 140 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे, इस चुनाव में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में उतरे.

Puducherry Election Results 2026 LIVE:

May 04, 2026 06:39 (IST)

Puducherry Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में छह मतगणना केंद्र स्थापित

पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से चुनौती मिल रही है.

May 04, 2026 05:56 (IST)

Puducherry Election Results LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी, जिसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाले मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पहली बार ईसीआईएनईटी के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है.

May 04, 2026 05:37 (IST)

Puducherry Election Results 2026 LIVE: शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे। अब से महज कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में होगी. असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अप्रैल में मतदान संपन्न हुए थे. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. वहीं, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था।

May 04, 2026 05:22 (IST)

Puducherry Election Results LIVE: एग्जिट पोल के अनुमानों पर नजर

मतगणना के साथ ही पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर राउंड‑वाइज काउंटिंग के आंकड़े सामने आने लगेंगे. शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल के अनुमान कितने सही साबित होते हैं, इस पर सबकी नजर है. हर अपडेट के साथ यह साफ होता जाएगा कि NDA बढ़त बनाए रख पाता है या मुकाबला कांटे का होता है.

Advertisement
May 04, 2026 05:13 (IST)

Puducherry Assembly Election Result 2026 LIVE: 30 सीटों की मतगणना आज

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज सभी 30 सीटों पर डाले गए वोटों की मतगणना आज होगी. एक ही चरण में मतदान के बाद अब नतीजों के जरिए साफ हो जाएगा कि केंद्रशासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथ जाएगी. सरकार बनाने के लिए 17 सीटों की जरूरत है, जबकि एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया गया है. 

Featured Video Of The Day
Hezbollah New Weapon Fiber Optic Drones ने Israel Air Defense को किया फेल, IDF में दहशत का माहौल