Puducherry Election Date Announced: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे रिजल्ट

Election Commission Puducherry Poll Date Announced: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. राज्य की सभी 30 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Puducherry Election 2026 Schedule: चुनाव आयोग पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. केंद्र शासित प्रदेश की सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. पडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं 4 मई को राज्य के चुनावों के नतीजे जारी होंगे. दक्षिण भारत के इस महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में एन. रंगासामी की सत्ता बरकरार रहेगी या विपक्ष बाजी मारेगा, ये देखना होगा.

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल

क्रमकार्यक्रमदिनांक और दिन
1राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख16.03.2026 (सोमवार)
2नामांकन करने की अंतिम तारीख23.03.2026 (सोमवार)
3नामांकन की जांच की तारीख24.03.2026 (मंगलवार)
4उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख26.03.2026 (गुरुवार)
5मतदान की तारीख09.04.2026 (गुरुवार)
6मतगणना की तारीख04.05.2026 (सोमवार)
7चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तारीख06.05.2026 (बुधवार)

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव  2021 पर एक नजर
2021 के चुनाव में पुडुचेरी ने एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखा था, जब एनआर कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन (AINRC+) ने जीत हासिल की थी.
कुल सीटें: 30 (निर्वाचित) + 3 (मनोनीत) = 33
बहुमत का आंकड़ा: 16 (निर्वाचित सीटों पर)
नतीजे:
AINRC: 10 सीटें
BJP: 6 सीटें
DMK: 6 सीटें
कांग्रेस: 2 सीटें
निर्दलीय: 6 सीटें
गठबंधन: चुनाव के बाद एन. रंगासामी के नेतृत्व में एनडीए (NDA) की सरकार बनी थी.
चरण: 2021 में पुडुचेरी में एक ही चरण (Single Phase) में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान LIVE UPDATE