यूपी के प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. यहां यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया. तीनों एक ही परिवार के थे और बुजुर्ग थे. जिसमें दो महिलाएं और पुरुष शामिल है. घटना सोमवार देर रात 1 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है. मामले की जानकारी लगते ही प्रयागराज पुलिक ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश हत्याकांड का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.
आपसी रंजिश का हो सकता है मामला
यमुनानगर जोन की मेजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई है. जिसमें अमरावती देवी पति नींबूलाल उम्र लगभग 65 साल, इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ उम्र लगभग 62 साल और श्याम लाल पुत्र गुलजार उम्र 65 साल बताई जा रही है. तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं. कुकुरकटवा गांव में हुई इस घटना के बाद सब हैरान हैं. शुरुआती आशंका आपसी रंजिश की लग रही है. हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढे़ंः मुरादाबाद अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; तमंचा-कारतूस बरामद
घटना के बाद प्रयागराज एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे. इसके अलावा मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या सिर कुचलकर की गई है. ऐसे में पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल जांच शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ेंः मोहर्रम पर नहीं रखे जाएंगे बड़े और ऊंचे ताजिये, झांसी में पीस कमेटी की बैठक में क्या हुआ?