बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन की सीट पर बढ़ी BJP की चुनौती

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर पीके के ताल ठोंकने से बिहार की राजनीति गरमा गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की है.
  • बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.
  • विपक्षी दल कांग्रेस और राजद PK को समर्थन दे सकते हैं, इससे भाजपा की चुनौती बढ़ गई है.

Prashant Kishor Bankipur Assembly by Poll: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई है. राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र में पड़ने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा की गढ़ कही जाती है. लेकिन अब प्रशांत किशोर के यहां से लड़ने के कारण बीजेपी की चुनौती बढ़ने की बात कही जा रही है. क्योंकि इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस, राजद सहित अन्य विपक्षी दल यहां उम्मीदवार नहीं उतारते हुए प्रशांत किशोर को समर्थन दे सकते हैं. इसके संकेत रविवार को कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा के बयान से मिले. 

पटना में आयोजित प्रेस कॉफ्रंस में जन सुराज ने बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा की है. जन सुराज नेता ने कहा कि बांकीपुर की जनता के निर्णय पर हमलोगों ने कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया है कि हमारे पार्टी के उम्मीद्वार प्रशांत किशोर होंगे.

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर आप जन सुराज के एक प्रतिनिधि को चुनकर वहां भेजते हैं, तो हम 242 विधायकों पर भारी पड़ेंगे और लोगों की उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर उठाकर उनका प्रतिनिधित्व करेंगे..."

पहली बार सक्रिय राजनीति में प्रशांत किशोर की एंट्री

प्रशांत किशोर की सक्रिय राजनीति में यह पहली एंट्री है. इससे पहले भी पिछले साल हुए चुनाव में पीके के तेजस्वी की सीट राघोपुर या अपने गृह क्षेत्र करगरह से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पीके ने तब चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन अब प्रशांत किशोर ने खुलकर राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है. बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान होगा. एनडीए से अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से  पांच बार से विधायक रह चुके हैं. ऐसे में यह सीट बीजेपी की प्रतिष्ठा के लिए अहम है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें - बांकीपुर उपचुनावः प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस ने शुरू की फिल्डिंग, RJD से भी मिल सकता है समर्थन

Featured Video Of The Day
गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक! Mbappé के भी हुए 7 गोल; Messi और एम्बाप्पे में नंबर 1 की जंग!
Topics mentioned in this article
Prashant Kishor
Prashant Kishor Bihar
Prashant Kishor Bihar Bypoll
Bankipur
Bankipur Assembly