मोदी 3.0 में किसका बदला मंत्रालय, कौन हुआ रिपीट; देखें- 'स्पेशल-30' के विभागों की लिस्ट

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण तथा पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय आवास और ऊर्जा और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
Read Time: 6 mins
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 3.0 कैबिनेट के रविवार को शपथ ग्रहण के बाद, सोमवार को सभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो भी बांट दिए गए. मंत्रिमंडल में प्रमुख मंत्रालयों की बात करें तो पिछली बार की तरह इस बार भी सभी बड़ें मंत्रालय बीजेपी नेताओं के पास हैं और उन्हीं नेताओं को फिर से वही जिम्मेदारी दी गई है. पीएम मोदी ने फिर से अमित शाह (Amit Shah) को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को रक्षा मंत्रालय, एस जयशंकर (S Jaishankar) को विदेश मंत्रालय और निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को वित्त मंत्रालय का कार्यभार दिया है.

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्री और पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया है.

कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग

  1. अमित शाह - गृह और सहकारिता
  2. राजनाथ सिंह - रक्षा
  3. एस जययशंकर - विदेश मंत्री
  4. निर्मला सीतारमण - वित्त और कॉर्पोरेट मामला
  5. नितिन जयराम गडकरी - सड़क एवं परिवहन
  6. अश्विन वैष्णव - रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  7. जेपी नड्डा - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन एवं उर्वरक
  8. धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा
  9. पीयूष गोयल - वाणिज्य एवं उद्योग
  10. शिवराज सिंह चौहान - कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास
  11. मनोहर लाल खट्टर - आवास एवं शहरी मामला, ऊर्जा
  12. एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री, इस्पात
  13. जीतन राम मांझी - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग
  14. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह - पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी
  15. सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग
  16. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
  17. राममोहन नायडू - नागरिक उड्डयन
  18. प्रह्लाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
  19. जुएल ओराम - जनजातीय मामले
  20. गिरिराज सिंह - कपड़ा
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया - संचार, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
  22. भूपेंद्र यादव - पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत - संस्कृति और पर्यटन
  24. अन्नूपूर्णा देवी - महिला एवं बाल विकास
  25. किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामला
  26. हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
  27. मनसुख मांडविया - श्रम और रोजगार और युवा मामले और खेल
  28. जी किशन रेड्डी - कोयला और खनन
  29. चिराग पासवन - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  30. सीआर पाटिल - जल शक्ति


स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं. वहीं LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय आवास और ऊर्जा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण तथा पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय, बिहार के पूर्व सीएम और HAM पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा, राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) को पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी, जेडीएस सांसद और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय, सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

अन्नपूर्णा देवी को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है. वहीं किरेन रिजिजू संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री होंगे. मनसुख मांडविया के पास श्रम और रोजगार तथा खेल और युवा मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी रहेगी.

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में डॉ. जितेंद्र सिंह के सबसे व्यस्त रहने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर से तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने, जितेंद्र सिंह को कई विभागों का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अर्जुन राम मेघवाल के पास कानून और न्याय का स्वतंत्र प्रभार होगा और वो संसदीय मामलों के राज्य मंत्री भी होंगे.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना और संस्कृति
  2. डॉ.जितेंद्र सिंह - विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।
  3. अर्जुन राम मेघवाल - कानून और न्याय, संसदीय कार्य मंत्रालय
  4. जाधव प्रतापराव गणपतराव - आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
  5. जयन्त चौधरी - कौशल विकास और उद्यमिता, शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे में राज्यमंत्री बनाया गया है. बिट्टू लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार गए थे, अब उन्हें अगले छह महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन में सीट हासिल करनी होगी.

राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; और

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

2. श्रीपाद येसो नाइक

ऊर्जा मंत्रालय; और

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी

वित्त मंत्रालय

4. कृष्ण पाल

सहकारिता मंत्रालय

5. रामदास अठावले

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

6. रामनाथ ठाकुर

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

7. नित्यानंद राय

गृह मंत्रालय

8. अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; और

रसायन और उर्वरक मंत्रालय

9. वी. सोमन्ना

जल शक्ति मंत्रालय; और

रेल मंत्रालय.

10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

ग्रामीण विकास मंत्रालय; और

संचार मंत्रालय

11. प्रो. एस पी सिंह बघेल

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; और

पंचायती राज मंत्रालय

12. शोभा करंदलाजे

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; और

श्रम और रोजगार मंत्रालय

13. कीर्तिवर्धन सिंह

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; और

विदेश मंत्रालय

14. बीएल वर्मा

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; और

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

15. शांतनु ठाकुर

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

16. सुरेश गोपी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; और

पर्यटन मंत्रालय

17. डॉ. एल मुरुगन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; और

संसदीय कार्य मंत्रालय

18. अजय टम्टा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

19. बंडी संजय कुमार

गृह मंत्रालय

20. कमलेश पासवान

ग्रामीण विकास मंत्रालय

21. भागीरथ चौधरी

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

22. सतीश चंद्र दुबे

कोयला मंत्रालय; और

खान मंत्रालय

23. संजय सेठ

रक्षा मंत्रालय

24. रवनीत सिंह

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; और

रेल मंत्रालय

25. दुर्गादास उइके

जनजातीय कार्य मंत्रालय

26. रक्षा निखिल खडसे

युवा मामले और खेल मंत्रालय

27. सुकांत मजूमदार

शिक्षा मंत्रालय; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

28. सावित्री ठाकुर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

29. तोखन साहू

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

30. राज भूषण चौधरी

जल शक्ति मंत्रालय

31. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा

भारी उद्योग मंत्रालय; और

इस्पात मंत्रालय

32. हर्ष मल्होत्रा

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय; और

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

34. मुरलीधर मोहोल

सहकारिता मंत्रालय; और

नागरिक उड्डयन मंत्रालय

35. जॉर्ज कुरियन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय; और

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

36. पबित्रा मार्गेरिटा

विदेश मंत्रालय; और

कपड़ा मंत्रालय

Featured Video Of The Day
Vidisha Rail Factory: युवा रोजगार के लिए कर रहे हैं पलायन, 'शो पीस' बना रेल कारखाना | NDTV India