TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें... पीएम मोदी का वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती हे कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में एमएलए और एमपी बने. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिष्णुपुर रैली में तृणमूल कांग्रेस पर महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का आरोप लगाया.
  • PM मोदी ने कहा कि तृणमूल बंगाल की बेटियों को अधिक संख्या में विधायक और सांसद बनने से रोक रही है.
  • पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को 'बंगाल टाइगर' बताते हुए निर्मम सरकार हटाने का आह्वान किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर बरसे. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे पीएम मोदी ने बिष्‍णुपुर में एक रैली के दौरान एक बार फिर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाया और विपक्षी दलों पर जमकर वार किया. उन्‍होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती है कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में एमएलए और एमपी बने. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल का भय-काल जाने वाला है और भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है. 

पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्‍तार हो. राजनीति में भी ज्‍यादा से ज्‍यादा बेटियां आएं, लेकिन आपने देखा है कि संसद में क्‍या हुआ है. टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है. उन्‍होंने कहा,  "बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33% आरक्षण मिले. मोदी ने यह सुनिश्चित किया. बंगाल की बहनें चाहती थीं कि यह 2029 से ही लागू हो. मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया, लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में MLA और MP बने."

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

संविधान की भावना का गला घोंट रही तृणमूल: PM मोदी 

उन्‍होंने कहा कि यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है. यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी हुई है. 

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं. उन्‍होंने कहा कि बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है. अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है- अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार. 

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन, 10 पॉइंट्स में समझें पूरी बात

राष्‍ट्रपति के अपमान का मुद्दा भी उठाया

इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का भी मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान करती है, लेकिन आदिवासी विरोधी टीएमसी उनका अपमान करती है. बंगाल में जब राष्ट्रपति जी आईं तो टीएमसी ने उनका अपमान कैसे किया, यह पूरे देश ने देखा है. बंगाल की बहनें राष्ट्रपति के अपमान को कभी नहीं भूलेंगी."

Advertisement

साथ ही कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा. साथ ही उन्‍होंने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी. निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. 

TMC के बड़े नेताओं की धमकियां 4 मई का एग्जिट पोल: PM मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक टीएमसी के बड़े नेताओं की भाषा में दिख रही है. कोलकाता में टीएमसी के बड़े नेताओं की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी की भाषा, उनका रोना-धोना, यह सब 4 मई से पहले का एग्जिट पोल है.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं. 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो, क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: एक छोटी सी खराबी बनी 24 मौतों का कारण! पूरी कहानी सामने आई | Chhattisgarh